फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: वडगाम के लोगों ने भाजपा को वोट न देकर 'देश के साथ विश्वासघात' किया, मंत्री ने निकाला गुस्सा

Sat, 17 Dec 2022 10:54 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने शनिवार को वडगाम का दौरा किया। यहां ग्रामीणों ने उनका अभिवादन किया। बाद में विश्वकर्मा ने इसे दिखावे बताते हुए अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जो लोग भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है।
 
विज्ञापन
Jagdish Vishwakarma - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी के हाथों भाजपा की हार को लेकर वडगाम के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला और उनकी आलोचना की। भाजपा नेता ने शनिवार को कहा कि बनासकांठा जिले में अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा को वोट न देकर 'देश के साथ विश्वासघात' किया है। भाजपा के मंत्री के इस बयान पर वडगाम के विधायक मेवाणी ने कहा कि सत्ताधारी दल को भी हार को पचाना सीखना चाहिए।

विज्ञापन


गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस मात्र 17 सीट ही जीत पाई। हालांकि, दलित नेता मेवाणी ने वडगाम से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के मणिभाई वाघेला को 4,000 से अधिक मतों से हराया।
 
भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने शनिवार को वडगाम का दौरा किया। यहां ग्रामीणों ने उनका अभिवादन किया। बाद में विश्वकर्मा ने इसे दिखावे बताते हुए अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जो लोग भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा, आपने मेरा स्वागत किया, मुझे माला पहनाई, लेकिन मैं आपको बता दूं कि अब इस तरह का दिखावा करने के बजाय, आपको यहां भाजपा की जीत सुनिश्चित करके अपना प्यार दिखाना चाहिए था।
विज्ञापन


जिग्नेश मेवाणी का पलटवार
भाजपा नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि भाजपा के मंत्री परेशान हैं क्योंकि उनकी पार्टी यहां कई करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद जीत नहीं पाई। गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद भी विश्वकर्मा ने ग्रामीणों का अपमान किया। उन्हें हार को पचाना सीखना चाहिए। मेवाणी ने कहा कि वडगाम के मतदाता बाद के चुनावों में भी भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें