फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरणः 88 पन्नों में मोदी सरकार की रणनीति, जानें क्या है पूरी योजना

Thu, 31 Dec 2020 07:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण महाभियान और उसे लेकर उभरने वाली आशंकाओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने व्यापक रणनीति बनाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 88 पन्नों में ‘संवाद की रणनीति‘ जारी की है। इसमें टीकाकरण अभियान और इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी पूरा जोर दिया गया है। टीके को लेकर आशंकाओं को दूर करने के लिए सही और पारदर्शी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

विज्ञापन


‘संवाद की रणनीति‘ में देश के सभी राज्यों में सभी लोगों को कोविड.19 टीकों और टीकाकरण की प्रक्रिया के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय संवाद गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

सेलेब्रिटी, नेता व मीडिया की भी ली जाएगी मदद
सरकार ने टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए जो रणनीति बनाई है, उसमें सेलेब्रिटी, नेता, मास मीडिया, सोशल मीडिया, ग्राम सभा व अन्य संगठनों की भी मदद ली जाएगी। 
विज्ञापन


दस्तावेज के अनुसार रणनीति टीके की मांग पूरी न होने और लोगों के बीच इसकी उत्सुकता को लेकर पैदा होने वाली किसी संभावित निराशा को प्रबंधित और दूर करने पर केंद्रित है।

गलत अवधारणा को दूर किया जाएगा
संवाद की रणनीति किसी मिथक या गलत अवधारणा की वजह से टीके की सुरक्षा और प्रभाव संबंधी आशंकाओं के चलते टीका लगवाने में  ‘झिझक’ जैसी समस्या का समाधान करने पर भी केंद्रित है। यह टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान संभावित जोखिम के बारे में सूचना देने तथा किसी अवांछित संकट को कम करने पर भी केंद्रित है।

अफवाहों से निपटने में होगी कारगर
मंत्रालय ने कहा कि रणनीति पारदर्शिता के जरिए कोविड-19 टीके में लोगों का विश्वास पैदा करने तथा इससे संबंधित किसी गलत सूचना और अफवाहों से निपटने पर भी केंद्रित है। इस उद्देश्य को मंत्रालय तीन तरह से हासिल करना चाहता है, जिसमें सामाजिक प्रभाव या विशेषज्ञों का समर्थन, राष्ट्रीय मीडिया त्वरित प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ स्थापित कर इसकी मदद लेने तथा सामुदायिक गतिशीलता एवं अग्रिम पंक्तियों के कर्मियों की मदद लेना शामिल है।

महाभियान में इनकी ली जाएगी मदद

  • सरकार कोरोना टीकाकरण अभियान में सेलेब्रिटीज, नेता, मास मीडिया, सोशल मीडिया, ग्राम सभा, स्कूल प्रबंधन, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों, स्काउट व अन्य संगठनों की मदद लेगी।  इनके जरिए नागरिकों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय एक राष्ट्रीय मीडिया सेल बनाएगा, जिसके जरिए टीके को लेकर किसी भी भ्रामक जानकारी का तुरंत तथ्यात्मक ढंग से जवाब दिया जाएगा। 
  • विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों को भी टीकाकरण अभियान को लेकर पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। 
  • टीका लगाने के बाद यदि किसी को रिएक्शन होती है और उसे लेकर कोई बवाल पैदा होता है तो उस आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें