जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
भारत अब लेने वाला नहीं, देने वाला भारत के रूप में जाना जा रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सबको इस बात का गर्व है कि हम भारत के स्वर्णिम कालखंड को जी रहे हैं। देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत अब लेने वाला भारत नहीं है, बल्कि देने वाला भारत के रूप में जाना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा के साथ अंत्योदय के मूल मंत्रों को सार्थक किया जा रहा है। उत्तराखंड में हमारी पुष्कर सिंह धामी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को अक्षरश: जमीन पर उतार रही है।
पिछले आठ वर्षों में उत्तराखंड ने प्रगति की नई कहानी लिखी
उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने उत्तराखंड संवाद की थीम 'उत्तराखंड स्वर्णिम सताब्दी की ओर' बहुत ही अच्छी चुनी है। पिछले आठ वर्षों में उत्तराखंड ने डबल इंजन की सरकार में प्रगति की नई कहानी लिखी है। पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, अध्यात्म, जनकल्याण इन सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड ने विकास की लंबी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बार कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है।
ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'वह दिन दूर नहीं, जब पूरा कश्मीर एक होगा', अमर उजाला संवाद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
जनसरोकार की बातों के लिए जाना जाता है अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित न होने के लिए क्षमा भी मांगी। साथ ही वादा किया कि वह जल्द ही अमर उजाला के मंच पर आएंगे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला जनसरोकार की बातों के लिए जाना जाता है, और हमेशा सच का साथ दिया है। अमर उजाला जनता की आवाज बना है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमर उजाला इसी तरह सार्थक चर्चाएं करता रहे और जनसरोकार की बातों को उठाता रहे। उन्होंने कहा कि आप इसी तरह उत्तराखंड और देश के विकास में अपनी भागीदारी देते रहें।
संबंधित वीडियो