फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग में फंसे लोगों में एक का मोबाइल ने दी नई जिंदगी, जवानों का कारनामा देख हर कोई हैरान

Sun, 07 Feb 2021 08:14 PM IST
स्वाति सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आइटीबीपी
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार सुबह ग्लेशियर फटने से बड़ी तबाही हुई है। धौलीगंगा नदी में बाढ़ आ गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं, सुरंग से लोगों को निकालने के लिए आईटीबीपी की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर के मोबाइल फोन की वजह से आईटीबीपी वहां लोगों तक पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन


आईटीबीपी के पीआरओ के अनुसार, घटनास्थल पर एक मजदूर का मोबाइल फोन एक्टिव था। इसी की मदद से आईटीबीपी के अधिकारी लोगों तक आसानी से पहुंच पाए।  बता दें कि आईटीबीपी के अधिकारियों के अनुसार, 200 से अधिक जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को जागरूक करने और बाहर निकालने के लिए जोशीमठ के पास एक और टीम तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।

आपदा के दौरान तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का इन दिनों सुरंग निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा था। रविवार को भी सुरंग निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूर जुटे हुए थे।
विज्ञापन


ऋषिगंगा नदी में जैसे ही बाढ़ आई सुरंग में भी नदी का पानी और मलबा घुस गया। इस दौरान वहां काम कर रहे करीब 16 से 17 मजदूर मलबे में फंस गए। आपदा की सूचना पर आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें बचाव कार्य में जुट गईं। 

इस दौरान आईटीबीपी की टीम तपोवन की सुरंग में गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से मजदूरों को रेस्क्यू करना शुरू किया। टीम को नीचे उतरने में हालांकि काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन कई मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया।

बता दें कि चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर फट गया था। वहां एक बांध भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई। आपदा में अभी तक करीब दस लोगों की मौत की सूचना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें