फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन जेल में बंद रहे 8 गधों की हुई रिहाई, कसूर जानकर होगी हैरानी

Tue, 28 Nov 2017 02:45 AM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
donkeys - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई जेल से एक अजीबोगरीब खबर सामने आयी है। सोमवार को जेल प्रशासन ने 8 गधों को 4 दिन जेल में कैद रखने के बाद रिहा किया है। आपको इन गधों का कसूर जानकर थोड़ी सी हैरानी जरूर हो सकती है।
विज्ञापन


क्योंकि इन गधों का गुनाह सिर्फ इतना है कि इन्होंने जेल के बाहर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस किया था। जिसकी वजह से इन्हें 4 दिनों की सजा काटनी पड़ी।


इन गधों के मालिक गणेशगंज निवासी कमलेश को चार दिन बाद जब अपने लापता खच्चरों की खबर लगी तो वह उन्हें छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश में जुट गया। उसने जेल के चक्कर काटे पर उसे अपने गधों को छुड़ाने में सफलता नहीं हासिल हुई तो थक- हारकर उसने एक बीजेपी नेता से मदद मांगी। जिसके बाद बीजेपी नेता ने सोमवार को जेल पहुंचकर जेल प्रशासन से बातकर की। इसके बाद जाकर जेल से गधों को आजादी मिली।
विज्ञापन


 फिलहाल पूरे मामले में जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कमलेश अपने गधे लेकर घर लौट गया। जिला कारागार, उरई के जेल अधीक्षक सीताराम ने बताया कि गधों की वजह से पेड़-पौधे नष्ट हुए थे। इससे पहले भी नुकसान पहुंचाने पर गधों के मालिकों को चेताया जा चुका था।

इस बार भी गधों के मालिक कमलेश को फिर चेतावनी दी गई है कि अगर अबकी बार पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा तो उसके ही खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Jalaun(UP): Police release a herd of donkeys from Urai district jail. They had been detained for destroying plants outside jail and were released after four days pic.twitter.com/Wl5UJrU2tT — ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें