फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जन रक्षा' यात्रा के बाद गुजरात की गौरव यात्रा में शामिल होंगे यूपी सीएम योगी

Thu, 05 Oct 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
योगी
विज्ञापन
केरल की 'जन रक्षा' यात्रा के बाद अब उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गुजरात में चल रही 'गौरव यात्रा' में भी अलख जगाने गुजरात जाएंगे। 13 अक्टूबर को  दो दिनों की यात्रा पर गुजरात जा रहे योगी पहले दिन दक्षिणी गुजरात और दूसरे दिन उत्तरी गुजरात में यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2002 के बाद पहली बार 'गौरव यात्रा' आयोजित की जा रही है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार गुजरात यात्रा आयोजित की जा रही है। इससे पहले मोदी ने 2002 में इस यात्रा का आगाज किया था। 

भाजपा उत्तर प्रदेश की परिवर्तन यात्रा की तर्ज पर गुजरात गौरव यात्रा आयोजित कर रही है। यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने यूपी में चार परिवर्तन यात्रा की थी जिसका यूपी विधानसभा चुनाव में काफी फायदा हुआ था और इन सभी यात्राओं में योगी नजर आए थे।
विज्ञापन


बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि योगी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बाद तीसरे सबसे पसंदीदा नेता है और देश के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री भी। बता दें कि योगी जिस दिन गुजरात में अपनी यात्रा खत्म करेंगे उसी दिन गुजरात गौरव यात्रा भी समाप्त होगी। 15 अक्टूबर को समाप्त हो रही इस यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे।

'गौरव यात्रा' के पहले फेज को 1 अक्टूबर को करमसद से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी। इस यात्रा में  उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी साथ थे। 1 अक्टूबर को शुरू हुई यह यात्रा सेंट्रल और नॉर्थ गुजरात की करीब 1361 किलोमीटर और 76 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें