फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उपचुनावों में सपा ने फहराया जीत का परचम, बीजेपी को मिली हार

Thu, 19 May 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उपचुनावों में सपा ने फहराया जीत का परचम - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में मुरादाबाद के बिलारी सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्‍म्द फहीम ने भारतीय जनता पार्टी के सुरेश सैनी को 7093 वोटों से हराया। मोहम्‍मद फहीम को 90464 और सुरेश सैनी को 83371 वोट मिलें। कांग्रेस के शिशु पाल सिंह को मात्र 3670 वोट मिले हैं। बिलारी सीट में हुए उपचुनाव में कुल 11 लोग चुनावी मैदान में थे। 

वहीं दूसरी सीट गाजीपुर के जंगीपुरा में हुए उपचुनाव में भी सपा ने भारतीय जनता पार्टी को पटखनी दे दी है। यहां पर समाजवादी पार्टी के किसमती देवी ने भाजपा के रमेश को 22092 वोटो से परास्त कर दिया है। यहां पर भी चुनावी मैदान में कुल 7 लोग मैदान में थे। यहां पर नोटा को 1246 वोट मिले।
विज्ञापन


गुजरात में बीजेपी को मिली जीत
गुजरात में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। यहां पर गोविंद भाई परमार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार भगवानभाई बराड को 2441 वोट से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को यहां पर 63899 और कांग्रेस प्रत्याशी को 61458 वोट प्राप्‍त हुए।

झारखंड में कांग्रेस-भाजपा दोनों को मिली जीत
झारखंड में हुए उपचुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही जीत का स्वाद चखा है। झारखंड के गोड्डा में भारतीय जनता पार्टी के अमित कुमार मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल के संजय प्रसाद यादव को 29,540 वोटों से परास्त किया। अमित कुमार मंडल को 67877 और संजय प्रसाद यादव को 38337 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


यहीं पर पनकी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा कुशवाहा शशि भूषण मेहता को 6194 वोटों से हरा दिया। देवेंद्र कुमार सिंह को 31832 और शशि भूषण मेहता को 25638 मत प्राप्त हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें