फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर के बेटे ने शरद पवार को लिखा पत्र, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए झूठ न बोलें

Mon, 15 Apr 2019 06:00 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उत्पल परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बेटे उत्पल परिकर ने नेशनल कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार को पत्र लिखा है। उत्पल ने यह पत्र शरद पवार द्वारा मनोहर परिकर पर लगाए गए आक्षेप को लेकर लिखा है। पत्र में लिखा है, 'यह राजनीतिक लाभ के लिए मेरे पिता के नाम पर बोला गया एक झूठा और दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास है। आपसे आग्रह है कि ऐसा आचरण न करें।'

विज्ञापन


बता दें कि, फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को दावा मनोहर परिकर पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर केंद्र सरकार में अपना पद छोड़कर गोवा इसलिए लौट गए थे, क्योंकि वह राफेल विमान सौदे से सहमत नहीं थे।

नवंबर, 2014 को रक्षा मंत्री पद संभालने वाले परिकर 2017 में दोबारा गोवा लौटे थे और 14 मार्च को चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ली थी। करीब एक साल तक पेंक्रियाज कैंसर से लड़ने के बाद परिकर का इस साल 17 मार्च को निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें