फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने सुषमा स्वराज को कहा आप 'चौकीदार' नहीं, विदेश मंत्री ने दिया ये जवाब

Mon, 01 Apr 2019 01:01 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। जब भी किसी ट्वीट में उनको टैग किया जाता है तो वो तुरंत उसका जवाब देती हैं। एक यूजर ने पासपोर्ट को लेकर ट्विटर पर विदेश मंत्री को काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनके चौकीदार शब्द को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद सुषमा स्वराज ने काफी विनम्रतापूर्वक उसका जवाब दिया।

विज्ञापन


ट्वीटर पर निरंजन नाम का यूजर ने लिखा,  "मैं एक आम आदमी हूं और 34 हजार रुपये महीने के कमाता हूं। मैंने पासपोर्ट में देरी के चलते अपने अच्छे करियर की संभावनाएं खो दीं। मुझे अभी तक अपने पासपोर्ट और आपके जवाब का इंतजार है। यूजर के इस ट्वीट पर सुषमा स्वराज ने बड़ी नरमी से जवाब दिया। सुषमा ने कहा कि प्रशंसा करने के लिए आपका धन्यवाद। मेरा ऑफिस आज आप से संपर्क करेगा और आपको पासपोर्ट दिलाने में मदद करेगा। 

 
बता दें कि इस से पहले भी एक यूजर ने सुषमा स्वराज से नाम के आगे चौकीदार लगाने के बारे में सवाल किया था। यूजर ने सवाल किया कि हमें लगा कि आप हमारी विदेश मंत्री हैं। भाजपा में एकमात्र सबसे समझदार। आप खुद को चौकीदार क्यों बुलाती हैं? 
विज्ञापन


यूजर के इस सवाल पर सुषमा स्वराज ने जवाब देते हुए कहा था कि मैंने अपने नाम के आगे इसलिए चौकीदार लगाया है क्योंकि मैं देश के बाहर भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें