फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर सर्च किया कस्टमर केयर का नंबर, हो गई 1.70 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 24 Aug 2020 11:00 PM IST
Rajeev Rai डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • फोन पे कंपनी की ऑनलाइन पेमेंट में आई दिक्कत तो पीड़ित ने गूगल पर सर्च किया कस्टमर केयर का नंबर
  • दो अलग-अलग बैंक खातों से UPI लेनदेन के जरिए चार बार में की 1.70 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल किसी भी चीज की जानकारी के लिए लोग गूगल सर्च पर निर्भर होने लगे हैं। लेकिन इस पर भरोसा करना कभी-कभी कितना महंगा साबित हो सकता है, यह मामला उसका जीता-जागता उदाहरण है। संगम विहार निवासी देवीराम ने फोन पे से बिजली का बिल जमा किया। किसी वजह से बिल जमा नहीं हुआ तो सहायता के लिए उन्होंने गूगल सर्च कर फोन पे का कस्टमर केयर नंबर खोजा। इस नंबर पर बात करने से उनकी समस्या तो हल नहीं हुई, उलटे उनके दो बैंक खातों से 1.70 लाख रूपये की धोखाधड़ी हो गई। अब देवीराम पुलिस थाने और साइबर सेल के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


देवीराम (63 वर्ष) ने अमर उजाला को बताया कि 17 अगस्त को उन्होंने अपना 1660 रुपये का बिजली का बिल जमा किया था। लेकिन बिजली कंपनी से पूछताछ के बाद पता चला कि उनका बिल जमा नहीं हुआ है। जबकि इसी दौरान उनके बैंक खाते से पैसे कटने की जानकारी उन्हें मिल गई थी। एक-दो दिन के इंतज़ार के बाद भी जब पैसे फोन पे से बिजली कंपनी को ट्रांसफर नहीं हुए और न ही उनके खाते में वापस आये तो उन्होंने कस्टमर केयर से बात करके स्थिति पता करने की कोशिश की।

उन्होंने गूगल सर्च पर जाकर फोन पे का कस्टमर केयर नंबर लिया और उस पर फोन करने की कोशिश की। लेकिन जो नंबर उन्होंने लिया था, उस पर उनकी बात नहीं हो पाई। लेकिन कुछ ही देर के बाद एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें अपना नाम राहुल चौरसिया बताया और कहा कि वह फोन पे से बोल रहा है। उसने उनकी समस्या जल्दी ही सुलझाने और पैसे वापस उनके खाते में भेजने की बात कही।  
विज्ञापन


देवीराम की मदद के बहाने कथित राहुल चौरसिया ने उनसे फोन पे अकाउंट खोलकर कुछ जानकारी मांगी। कुछ देर बाद उसने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते उनका पैसा वापस नहीं जा पा रहा है, लेकिन अगर वे किसी अन्य कंपनी की सेवा लेते हैं तो उनका पैसा दूसरे माध्यम से भेज दिया जाएगा। उसकी बातों में आकर देवीराम ने उसे अपने गूगल पे अकाउंट की जानकारी दी। उस सेवा पर भी मदद देने के बहाने कुछ जानकारी ली और बताया कि तकनीकी कमी के कारण इस माध्यम से भी पैसा नहीं जा रहा है, लेकिन जल्दी ही यह समस्या सुलझाने की बात कही।

लेकिन जैसे ही देवीराम ने कॉल काटा, वे यह देखकर हैरान रह गये कि इसी दौरान उनके खाते से काफी रूपये  निकाले जा चुके हैं। फोन पे सेवा यूनियन बैंक और गूगल पे सेवा एचडीएफसी से लिंक थी। दोनों खातों से चार बार में कुल 1.70 लाख रूपये निकाल लिए गये। मामला संगम विहार तिगड़ी थाने में दर्ज किया जा चुका है और साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें