फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Student Visa: भारत ने विदेशी छात्रों के वीजा से संबंधित मुद्दे पर अमेरिका से की बात

Wed, 08 Jul 2020 02:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्द्धन शृंगला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत ने विदेशी छात्रों के वीजा से संबंधित मुद्दे पर मंगलवार को अमेरिका से बात की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हेल के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी आव्रजन प्राधिकरण ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस की महामारी के सुरक्षा के मद्देनजर उन विदेशी छात्रों को देश छोड़ना होगा या निर्वासित होने के खतरे का सामना करना होगा जिनकी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी। अमेरिका के इस कदम से हजारों भारतीय छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने इसपर गौर करते हुए कहा कि वे भारतीयों के हितों को ध्यान में रखेंगे और कोशिश करेंगे कि इस फैसले का उनपर कम प्रभाव पड़े।
विज्ञापन


अमेरिका ने भारत से यह भी कहा कि इस फैसले के कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने अभी बाकी है।  आव्रजन विभाग ने कहा कि मौजूदा समय में जो छात्र इन मुश्किलों से बचना चाहते हैं उन्हें उन स्कूलों में स्थानांतरण कराना चाहिए जहां पारंपरिक कक्षाओं में पढ़ाई हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें