अमेरिकी विशेष दूत वेस्ट ने ट्वीट कर कहा कि भारत द्वारा अफगानी लोगों की मित्र के नाते की जा रही मानवीय मदद व उनके मूलभूत अधिकारों के प्रति वचनबद्धता की उनका देश तारीफ करता है।
अफगानिस्तान मामलों के विशेष अमेरिकी दूत थॉमस वेस्ट ने भारत यात्रा पर हैं। दिल्ली में उन्होंने डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेपी सिंह व अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अफगानिस्तान में भारत व अमेरिका के साझा हितों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
अमेरिकी विशेष दूत वेस्ट ने ट्वीट कर कहा कि भारत द्वारा अफगानी लोगों की मित्र के नाते की जा रही मानवीय मदद व उनके मूलभूत अधिकारों के प्रति वचनबद्धता की उनका देश तारीफ करता है।
अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी की मुलाकात थॉमस वेस्ट ने अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह परिषद के अध्यक्ष डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। उन्होंने अफगानों के बीच राष्ट्रीय राजनीतिक संवाद की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा की। इस अनिवार्यता पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सहमति है, इसका नेतृत्व और आकार अफगानों को करना चाहिए।