फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पहुंचते ही दिल्ली के जाम का शिकार हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी

Tue, 30 Aug 2016 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत तो मिली मगर शाम होते होते यह मुसीबत का सबब बन गई। ज्यादातर सड़कों पर जाम लग गया। सोमवार को भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी भी दिल्ली के इस जाम से नहीं बच सके। सत्य मार्ग पर उनका काफिला जाम में फंस गया। वह आईजीआई एयरपोर्ट से चाणक्यपुरी स्थित होटल जा रहे थे। 
विज्ञापन


दरअसल दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के बाद शाम तक सड़कें पानी से लबालब हो र्गइं। उसी समय लोगों का दफ्तरों से घर जाने का समय हो गया था। इससे कई जगहों पर तो एक से दो किलोमीटर तक जाम लग गया। बारिश के कारण कई जगहों पर लाइट सिग्नल खराब हो गए जिससे परेशानी और बढ़ गई। 

कैरी के साथ चल रहे मीडियाकर्मियों ने उनके वाहनों के जाम में फंसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसे सुरक्षा का मामला बताते हुए कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। कैरी दूसरी भारत-अमेरिका रणनीतिक और वाणिज्यिक वार्ता में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर एक से दो किलोमीटर तक जाम

- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दिल्ली में 15 मिमी तक बारिश होने से नांगलाई से मुंडका तक (दोनों कैरिज वे), आनंद पर्वत, शांति पथ से मोतीबाग, दुर्गापुरी चौक, वजीराबाद रोड, मंडोली टी पाइंट, हनुमान सेतु, छाता रेल, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, भैरो मार्ग, मथुरा रोड, रामलीला ग्राउंड के पास गुरुनानक चौक, सराय कालेखां, हयात होटल से मोतीबाग तक, निगम बोध घाट, केला घाट, फिल्मिस्तान, धौला कुआं, जीके-दो, एमबी रोड, तिगड़ी, बदरपुर, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, साउथ एक्स से धौला कुआं तक, अरविंदो मार्ग, हौजखास, लाला लाजपत राय मार्ग (दोनों कैरिज्वे), चिराग दिल्ली, नेहरू प्लेस, आश्रम चौक, मूलचंद अंडरपास, राजौरी गार्डन से नारायणा, द्वारका, आजादपुर, शालीमार बाग और उत्तम नगर आदि जगहों पर जबरदस्त जाम लग गया। 

लुटियन की दिल्ली में गोल डाकखाना, संसद मार्ग, संसद भवन के सामने, रेल भवन के सामने, जनपथ, शंकर रोड  में करीब एक घंटे तक जाम रहा। देर रात को बारिश बंद होने के बाद ही जाम से राहत मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें