फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की यात्रा में डांडिया से लेकर हर लुत्फ उठाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी देंगे साथ

Wed, 19 Feb 2020 08:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मोटेरा स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट से शहर के रास्ते तक होंगी सांस्कृतिक छटाएं
  • दूरदर्शन ने बिछाई 30 किमी लंबी ऑप्टिकल फाइबर
  • दो दिन के छोटे से कार्यक्रम में को एतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है भारत
  • निजी डिनर भी दे सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत ने इंद्रधनुषी कलेवर देने की तैयारी पूरी कर ली है। 24 फरवरी को अहमदाबाद में सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद शहर के रास्ते में ही राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

विज्ञापन

मोटेरा स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ होंगे। ट्रंप भारतीय भाषा के एकाध शब्द भी बोलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजराती, हिन्दी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में अपनी बात रखेंगे। साबरमती आश्रम का दौरा होगा, मशहूर डांडिया भी होगा और एकता में अनेकता की विविध संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी।

पहली बार इतनी बड़ी भीड़ को संबोधित करेंगे ट्रंप

अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम जल्द बनकर तैयार हुआ है। बड़ा स्टेडियम है, खूबसूरत भी है। सूत्र बताते हैं कि स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा होगा। स्टेडियम के भीतर, बाहर, एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा स्टेडियम तक लोग राष्ट्रपति ट्रंप की झलक पाने के लिए रहेंगे। स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ होंगे।

बताते हैं लोगों की इतनी बड़ी भीड़ को शायद ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कभी संबोधित किया हो। इतना ही नहीं इतना भव्य स्वागत भी न तो राष्ट्रपति ट्रंप का किसी देश में हुआ होगा और न ही किसी राष्ट्राध्यक्ष का भारत में हुआ हो।

विज्ञापन


कार्यक्रम की लोगों तक पहुंच के लिए दूरदर्शन ने 30 किमी की आप्टिकल फाइबर बिछाई है। शहर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है और भारत की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए राज्यों से कलाकार भी पहुंचकर अपनी तैयारी कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री दे सकते हैं निजी डिनर भी

सूत्र बताते हैं कि डांडिया तो होगा लेकिन यह नहीं पता कि राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी संग डांडिया करेंगे या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डांडिया में हिस्सा लेंगे या नहीं। प्रधानमंत्री कार्यालय हर पल की तैयारी पर पूरी नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी और प्रोटोकाल अफसर पूरे कार्यक्रम को शानदार बनाने में लगे हैं।

भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने उच्चस्तर पर तैयारी की प्रक्रिया को पूरा किया है। बताते हैं अहमदाबाद से राष्ट्रपति ट्रंप आगरा जाएंगे। ताज का दीदार करेंगे। शाम को पत्नी मिलानिया संग दिल्ली लौटेंगे।

उनके ठहरने का इंतजाम मौर्या शेरेटन होटल में है। ऐसा अनुमान है कि 24 फरवरी की रात में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति को अपने आवास पर प्राइवेट डिनर के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

25 को अधिकारिक यात्रा की औपचारिकताएं

राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर अहमदाबाद जाएंगे। लेकिन 25 फरवरी को स्टेट विजिट की औपचारिकताएं पूरी होंगी। राष्ट्रपति भवन में लाल कालीन पर राष्ट्रपति ट्रंप का सम्मान होगा। इसके बाद वह अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनकी समाधि राजघाट जाएंगे।

इसके बाद हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में द्विपक्षीय वार्ता होगी। शाम को राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी दूतावास में कारोबारी घरानों के सीईओ से मिलेंगे। रात में राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद द्वारा आमंत्रित रात्रिभोज में शरीक होंगे और देर रात भारत की यात्रा पूरी करके अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें