अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया ओबामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मालिया को कथित तौर पर सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है। 18 साल की मालिया का यह वीडियो शिकागो के लोल्लापलूजा म्यूजिक फेस्टिवल का है। इस वीडियो को रडार ऑनलाइन डॉट कॉम ने जारी किया है। बताया जा रहा है कि सिगरेट में मरिजुआना भरा हुआ था।
आपको बता दें कि मरिजुआना एक तरह का गांजा होता है। रडार ऑनलाइन का कहना है कि कि मालिया जहां खड़ी होकर सिगरेट पी रही थी, वहां खड़े एक चश्मदीद ने बताया कि वहां से गांजे की महक आ रही थी।