संयुक्त राज्य अमेरिका ने गांजा (मारिजुआना ) रखने और इस्तेमाल करने की नीति में बड़ा बदलाव किया हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मारिजुआना रखने या सेवन करने वाले हजारों दोषियों को जेल से रिहा करने के आदेश दिया हैं। अमेरिकी राट्रपति ने कहा कि मारिजुआना के प्रति हमारे असफल दृष्टिकोण के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समय है कि हम उन गलतियों को सुधारें। बता दें कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के दौरान बाइडेन ने मारिजुआना के उपयोग को अपराध मुक्त करने के साथ-साथ दोषियों की सजा माफ करने का वादा किया था।
जो बाइडेन ने कहा कि फेडरल कानून के तहत दोषी हजारों लोगों की सजा को माफ कर दिया गया है। हालांकि, नीति में बदलाव कर घोषणा की गई कि यह आदेश उन लोगों पर लागू होता है जिनके पास से साधारण मारिजुआना पकड़ा गया और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे उन सभी को दोष मुक्त करार देते हुए माफ किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अटॉर्नी जनरल को इस दायरे में आने वाले सभी लोगों को माफी के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, "मैं मारिजुआना के साधारण कब्जे के सभी पूर्व संघीय अपराधों के लिए क्षमा की घोषणा कर रहा हूं। ऐसे हजारों लोग रोजगार, शिक्षा और आवास आदि से वंचित रह जाते है। उन्होंने कहा कि माफी मिलने से ये सभी अच्छे कार्यो के लिए प्रोत्साहित होंगे।राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मारिजुआना रखने के मामले में जेल भेज गए बहुत से लोगों की जान चली गई है और लोगों को ऐसे आचरण के लिए जेल में डाल दिया गया है जिसे कई राज्य अब प्रतिबंधित नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्य के राज्यपालों से मारिजुआना माफी जारी करने का आह्वान किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि मारिजुआना के मामले में सजा पाए लगभग 6,500 लोगों को लाभ होगा।