फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का दावा- एक ही झटके में पूरे चीन को तबाह करने की मिसाइल बना रहा भारत

Thu, 13 Jul 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन और पाकिस्तान के साथ लगातार सीमा विवाद झेल रहा भारत अपने न्यूक्लियर सिस्टम को आधुनिक करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के दो बड़े न्यूक्लियर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपने न्यूक्लियर सिस्टम को इस कदर आधुनिक कर रहा है, जिससे पूरे चीन को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


दोनों विशेषज्ञों का आर्टिकल अमेरिका के डिजिटल जर्नल में छपा है, जिसमें बताया गया है कि भारत के पास करीब 600 किलोग्राम वेपन्स-ग्रेड का प्लूटोनियम है। हालांकि, इसमें से सिर्फ 150 से 200 किलो प्लूटोनियम न्यूक्लियर वेपन्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

हन्स क्रिसटेंशेन और रॉबर्ट एस नॉरिस ने करीब 120 से 130 शब्दों का आर्टिकल लिखा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी न्यूक्लियर मिसाइल बनाई जा रही है, जो दक्षिण भारत से निशाना साध कर पूरे चीन का सफाया कर सकती है।
विज्ञापन


एक्सपर्ट की माने तो जिस गति से भारत हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है, इससे अगले दशक के अंदर वो नई क्षमताएं पैदा कर लेगा। उनका दावा है कि भारत के पास मौजूदा समय में सात न्यूक्लियर- सक्षम सिस्टम हैं, जिसमें दो प्लेन, चार जमीनी बैलिस्टिक मिसाइलें और एक समुद्री बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं। अगर उनकी मानें तो भारत चार और ऐसे सिस्टम बना रहा है जो जमीन और समुद्र से लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता रख सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें