फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Visa: हर पांच में एक भारतीय को जारी किया गया अमेरिकी छात्र वीजा, एक ही दिन 3500 छात्रों का हुआ इंटरव्यू

Wed, 07 Jun 2023 05:03 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी दूतावास ने सात जून को सातवां स्टूडेंट वीजा डे मनाया। इस मौके पर भारत स्थित अमेरिकी मिशन ने दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने करीब 3500 भारतीय छात्रों का इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन
Eric Garcetti - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका जाने वाले भारतीयों को अभी वीजा के लिए लंबा इंतजार करना होता है, जिसे कम करने की मांग लंबे समय से हो रही है। लेकिन भारत में नए अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति के बाद वीजा जारी करने के काम में तेजी आई है। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को कहा कि 2022 में हर पांच में से एक अमेरिकी छात्र वीजा भारत में जारी किया गया जो कि किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा था।

विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने सात जून को सातवां स्टूडेंट वीजा डे मनाया। इस मौके पर भारत स्थित अमेरिकी मिशन ने दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने करीब 3500 भारतीय छात्रों का इंटरव्यू लिया। इस मौके पर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम छात्रों को पहले से अधिक वीजा दे रहे हैं। 

आगे गार्सेटी ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक भारतीय छात्र संयुक्त राज्य अमेरिका आते हैं। प्रत्येक पांच में से एक छात्र वीजा भारत में 2022 में जारी किया गया था, जो कि विश्व में भारतीय जनसंख्या के अनुपात से भी अधिक है। भारतीयों ने न केवल अमेरिका में शिक्षा हासिल की है बल्कि यहां दशकों से उत्कृष्टता दिखाई है। साथ ही कहा कि अमेरिकी शिक्षा छात्रों को एक विश्व स्तरीय शिक्षा और ज्ञान के वैश्विक नेटवर्क तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है। हम छात्रों के लिए वीजा आवेदनों की संख्या में भी संसोधन कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि वे इस साल छात्रों के लिए पहले से कहीं अधिक वीजा अपॉइंटमेंट उपलब्ध कराएंगे। आने वाले हफ्तों में, हम जुलाई और अगस्त के लिए हजारों छात्र वीजा नियुक्तियां जारी करेंगे। दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल भारत में अमेरिकी मिशन ने 1,25,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए, जो एक रिकॉर्ड तोड़ संख्या है और किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा था। अभी अमेरिका में दो लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जो कि अमेरिका में पढ़ने वाले कुल विदेशी छात्रों का 20 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें