फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Embassy: अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दूतावास बोला- कानून तोड़ने पर मिलेगा दंड

Sun, 29 Jun 2025 01:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने अब अपने आव्रजन कानूनों को सख्त कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और भविष्य में वीजा पाने में भी दिक्कत हो सकती है।
 
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास - फोटो : X@USAndIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को कहा कि अमेरिका में जो लोग बिना कानूनी इजाजत के रह रहे हैं या वीजा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक संक्षिप्त बयान जारी किया, जिसमें कहा कि अगर कोई अमेरिकी कानून तोड़ता है, तो उसे आपराधिक दंड के साथ दंडित किया जाएगा। दूतावास ने कहा, 'जो लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं या वीजा धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अगर आप अमेरिकी कानून तोड़ते हैं, तो आपको महत्वपूर्ण आपराधिक दंड के साथ दंडित किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'कोई भी सेना इतनी जल्दी झुकती नहीं, 88 घंटे में दिखा सेना का शौर्य', CISC का बड़ा बयान
विज्ञापन


दूतावास ने इस महीने आव्रजन को लेकर जारी किए कई बयान
दूतावास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने वीजा और आव्रजन को लेकर कई बयान जारी किए हैं। इससे पहले दूतावास ने 19 जून को कहा था कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। इसका मतलब है कि यदि वीजा मिल भी जाता है तो इसकी जांच हो सकती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी उसका वीजा रद्द कर सकते हैं। 

वैध तरीके से अमेरिका आने वालों का स्वागत: दूतावास
दूतावास ने यह भी कहा कि अगर कोई छात्र या पर्यटक वीजा लेकर अमेरिका गया है और वहां गैरकानूनी ड्रग्स का इस्तेमाल करता है या कानून तोड़ता है, तो भविष्य में उसे वीजा नहीं मिल पाएगा। इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका में वैध तरीके से यात्रा करने वाले लोगों का स्वागत है, लेकिन अवैध प्रवेश या वीजा धोखाधड़ी को अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kolkata Law College Case: लॉ कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी का गठन, राज्य में विरोध-प्रदर्शन तेज

16 जून को भी दूतावास ने जारी किया था बयान 

16 जून को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो अवैध और सामूहिक रूप से लोगों को अमेरिका भेजने में मदद करते हैं। दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें