फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- डेमोक्रेटिक पार्टी कहने पर रूस ने दिया था 2016 के चुनाव में दखल, नए दस्तावेज का दिया हवाला

Sat, 26 Sep 2020 03:37 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि नए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि रूस ने 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की तरफ से चुनाव में दखल दिया था।

विज्ञापन


साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस का कथित दखल राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के कार्यकाल के शुरूआती तीन साल के दौरान विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए सबसे बड़े मुद्दों में शामिल था। इसी मुद्दे पर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग भी चलाया गया था, जो नाकाम हो गया था। डेमोक्रेटिक पार्टी ने आरोप लगाया था कि रूस ने राष्ट्रपति चुनाव में रिपल्बिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के दखलअंदाजी की थी।


यह भी पढ़ें: अमेरिका का 'ड्रैगन' पर वार, चीनी पत्रकारों के देश में रहने की अवधि को घटाकर 90 दिन किया 
विज्ञापन


ट्रंप ने वर्जीनिया के न्यूपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने चार साल तक ये आरोप झेले। मैं साफ कर दूं कि मैंने कभी ऐसा नहीं किया। ऐसा सोचा तक नहीं। चार साल तक मुझपर जो आरोप लगाए गए वे उलट साबित हुए। रूस ने उनके लिए चुनाव में दखल दिया था।

ट्रंप ने दावा किया, 'नए दस्तावेजों में साबित हो चुका है कि रूस ने 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप किया था। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि ऐसा हिलेरी क्लिंटन के कहने पर किया गया, न कि ट्रंप के कहने पर।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने दावा किया, 'हाल ही में जारी किए गए लिखित संदेशों से सब कुछ बिल्कुल साफ हो गया है। एफबीआई जानती थी कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने मुझे, आपके प्रिय राष्ट्रपति को निशाना बनाने के लिए रूस से गलत जानकारी मांगी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें