फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा मंत्री का भारत दौरा अगले सप्ताह, PM मोदी और रक्षामंत्री से करेंगे मुलाकात

Sun, 24 Sep 2017 06:04 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मेटिस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। अपने दौरे में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन से बात करेंगे। ट्रंप प्रशासन के किसी कैबिनेट स्तर के मंत्री का यह पहला भारत दौरा होगा।
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेटिस का भारत दौरा अहम होगा। क्योंकि अमेरिका भारत को बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली सहयोगी के तौर पर देखता है। दोनों के साझा हित सिर्फ दक्षिण एशिया तक ही सीमित नहीं हैं।

पढ़ें- खाड़ी संकट के बीच कतर ने की अमेरिका से लड़ाकू विमान खरीदने के लिए डील    

इस महीने की 26 तारीख से शुरू हो रही अपनी यात्रा में मेटिस इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री सीतारमन से मिलेंगे। वह दोनों के सामने अफगानिस्तान में लोकतंत्र, स्थिरता और सुरक्षा बहाली में भारत की भूमिका को लेकर अमेरिका की तारीफ का भी जिक्र करेंगे। 
विज्ञापन


मेटिस की यह दौरा संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके अमेरिकी समकक्ष रेक्स टिलरसन की बातचीत के बाद हो रहा है। स्वराज और टिलरसन ने अपनी बातचीत के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और आतंकवाद पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें