मध्य अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले अमेरिका समर्थक हैं लेकिन इसके बावजूद अमेरिका ने देश को विदेशी सैन्य मदद राशि में कटौती करने का फैसला किया है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए हैं।
इसमें ग्वाटेमाला और होंडुरास को भी विदेश मंत्रालय कार्यक्रम के तहत अमेरिकी हथियार खरीदने में आर्थिक मदद रोकने का प्रावधान है। यह पाबंदी मध्य अमेरिका में भ्रष्टाचार रोधी प्रयासों को मजबूत करने के डेमोक्रेट सांसदों की पहल का हिस्सा है। हालांकि संबंधित अधिकारी ने बताया कि इससे मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध अमेरिका की लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।