फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: एशिया में पैदा हुए कोबरा सांप, फिर अफ्रीका चले गए; भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में फैली इनकी प्रजाति

Mon, 16 Sep 2024 04:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ताजा अध्ययन के अनुसार कोबरा सांप के पूर्वज एशिया में उत्पन्न हुए थे, लेकिन इनके वंशज टेथिस सागर के माध्यम से अफ्रीका चले गए।
विज्ञापन
कोबरा सांप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग कोबरा, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है। भारत में यह सांप हिमालय की तलहटी, तराई, पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वी घाटों में पाया जाता है। ताजा अध्ययन के अनुसार कोबरा सांप के पूर्वज एशिया में उत्पन्न हुए थे, लेकिन इनके वंशज टेथिस सागर के माध्यम से अफ्रीका चले गए।

विज्ञापन


प्रचलित सिद्धांत को चुनौती देती है कि सांपों का यह परिवार अफ्रीका में ही उत्पन्न हुआ और फिर वहां फैल गए। अमेरिका और फिनलैंड के शोधकर्ताओं की एक टीम ने कोबरा की वास्तविक उत्पत्ति के समय और स्थान का पता लगाने के लिए जीनोम का उपयोग किया है। अध्ययन के अनुसार एलापोइडिया दिलचस्प सांप प्रजातियों का एक विविध समूह है। इसमें कोबरा, मांबा, क्रेट, किंग कोबरा, समुद्री सांप, रेत के सांप और बुर्जिंग एस्प सांप शामिल हैं। मोनोकल्ड कोबरा ( नाजा कौथिया ) प्रजाति भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, ओडिशा और हरियाणा में व्यापक रूप से फैली हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें