फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में सर्जियो गोर: दिल्ली में ब्रिक्स के बीच विष्णुपुर पहुंचे अमेरिकी राजदूत, सुबह की लोकटक झील की सैर

सार

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को बिष्णुपुर जिले की प्रसिद्ध लोकटक झील में नाव की सवारी की। इससे पहले उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। उधर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर,मणिपुर के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को बिष्णुपुर जिले में पूर्वोत्तर क्षेत्र की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, लोकटक झील में नाव की सवारी की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 
विज्ञापन

 


अधिकारी ने क्या बताया? 
कोलकाता में अमेरिकी कॉन्सल जनरल कैथी जाइल्स-डियाज के साथ, गोर शुक्रवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। अधिकारी ने कहा, 'अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लोकटक झील का दौरा किया और वहां नाव की सवारी की।'



मणिपुर के राज्यपाल से की मुलाकात 
शुक्रवार शाम को, गोर ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह से अलग-अलग मुलाकात की। एक्स पर एक पोस्ट में गोर ने कहा, 'मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला से मिलने का मौका पाकर अच्छा लगा। हमने अमेरिका-भारत के बीच लगातार सहयोग के महत्व पर चर्चा की।'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लेकर क्या कहा? 
एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में, अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मणिपुर के लिए उनके विजन के बारे में सुनकर अच्छा लगा। गोर ने कहा, 'हमने इस बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया कि अमेरिका और भारत आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मुझे मणिपुर संगाई फेस्टिवल के लिए दोबारा आने का बहुत ही विनम्रतापूर्वक निमंत्रण दिया।'

उन्होंने शुक्रवार को कांग्ला किले (जो पहले मणिपुर साम्राज्य की राजधानी थी) और ख्वाइरामबंद कीथेल (यहां महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला बाजार) का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें