फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Vaccine: 10335 लोगों को लगेगा डेंगू का टीका, देश में 19 जगहों पर 18-60 उम्र के लोगों पर होगा परीक्षण

Tue, 16 Jul 2024 04:52 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Dengue Vaccine: अमेरिकी संस्थान के साथ समझौते के जरिये पैनेसिया बायोटेक ने स्वदेशी टीका तैयार किया है। केवल निष्क्रिय अवयवों को छोड़ टीके की वायरस संरचना एनआईएच के टीके के समान है। प्रारंभिक चरण के अध्ययन में इसके नतीजे आशाजनक रहे हैं। 
 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए डेंगीऑल नामक टीके का असर जानने के लिए 10,335 स्वस्थ वयस्कों पर क्लीनिकल परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों की उम्र 18 से 60 साल होगी।

विज्ञापन


बायोमेडिकल वैज्ञानिक डॉ. शीला गोडबोले ने बताया, पैनेसिया बायोटेक ने अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की मदद से यह टीका बनाया है। इसका देश में 19 जगहों पर क्लीनिकल परीक्षण जल्द शुरू किया जाएगा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसलेशनल वायरोलॉजी एंड एड्स रिसर्च, पुणे की निदेशक गोडबोले इस परीक्षण की प्रमुख जांचकर्ता भी हैं।

अमेरिकी संस्थान के साथ समझौते के जरिये पैनेसिया बायोटेक ने स्वदेशी टीका तैयार किया है। केवल निष्क्रिय अवयवों को छोड़ टीके की वायरस संरचना एनआईएच के टीके के समान है। प्रारंभिक चरण के अध्ययन में इसके नतीजे आशाजनक रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरस के चारों स्ट्रेन पर काम करेगा टीका : भारत में टीके का चरण-1 अध्ययन हो चुका है। टीके में सभी चार तरह के डेंगू वायरस की संरचनाएं शामिल हैं, जिसमें वायरल जीन के कुछ हिस्सों को हटा दिया जाता है। टीका खुद डेंगू बुखार का कारण नहीं बन सकता है। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान परीक्षण से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें