महाराष्ट्र के पुणे की छात्रा श्रुति विनोद श्रीखंडे संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं। इस परीक्षा का आयोजन संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने किया था।
यूपीएससी ने परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट
upsc.gov.in पर बृहस्पतिवार को जारी किया। श्रुति ब्रिगेडियर विनोद श्रीखंडे की बेटी हैं। वह पुणे स्थित आईएलएस से कानून की छात्रा हैं। उसने अपनी 12वीं तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे से पूरी की है। लड़कों में निपुण दत्ता ने टॉप किया है।