फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UPSC टॉपर्स की कहानी: कोई IPS तो कोई ग्रेड 'A' अफसर, महिलाओं की टॉपर ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 16 Apr 2024 06:20 PM IST

सार

UPSC Topper 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। वहीं इस परीक्षा में ओडिशा के अनिमेश प्रधान ने दूसरा जबकि तेलंगाना की डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC 2023 Toppers - फोटो : Amar Ujala Graphics
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। आदित्य पहले भी यूपीएससी की सीएसई परीक्षा पास कर चुके हैं और फिलहाल आईपीएस अफसर हैं। वहीं इस परीक्षा में अनिमेश प्रधान ने दूसरी जबकि डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरी रैंक हासिल की है। आइए जानते तीनों टॉपर्स के बारे में...
विज्ञापन

UPSC 2023 Toppers - फोटो : Amar Ujala Graphics
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। आदित्य पहले भी यूपीएससी की सीएसई परीक्षा पास कर चुके हैं और फिलहाल आईपीएस अफसर हैं। वहीं इस परीक्षा में अनिमेश प्रधान ने दूसरी जबकि डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरी रैंक हासिल की है। आइए जानते तीनों टॉपर्स के बारे में...

यूपीएससी टॉपर 2023 आदित्य श्रीवास्तव - फोटो : Aditya Srivastava/FB
लखनऊ के आदित्य बने टॉपर 
इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आदित्य भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में तैनात हैं। वो लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। आदित्य सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) के छात्र रहे हैं। उन्होंने 2019 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 

यूपीएससी टॉपर बने आदित्य ने प्राइवेट नौकरी की है। वह आईआईटी कानपुर में शो मैनेजमेंट के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने मई 2017 से जुलाई 2017 के बीच हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया कैंपस में बतौर प्रशिक्षु काम किया है। इसके बाद जून 2019 से अक्तूबर 2020 तक बैंगलोर की गोल्डमैन सैक्स कंपनी में एनालिस्ट रहे। वहीं नवंबर 2023 से आदित्य यूपीएएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ। अब उन्होंने एक बार फिर यह परीक्षा पास और टॉपर बने। 

यूपीएससी टॉपर-2 2023 अनिमेश प्रधान - फोटो : Animesh Pradhan/Linkedin
ओडिशा के अनिमेश की दूसरी रैंक
यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में दूसरे नंबर पर ओडिशा के अनिमेश प्रधान हैं। अनिमेश अभी इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड में ग्रेड 'ए' के अधिकारी हैं। वह इंडियन ऑयल की रणनीतिक सूचना प्रणाली में सूचना प्रणाली अधिकारी हैं। अनिमेश प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और जैव-सूचना विज्ञान जैसे विषयों में खासी रूचि रखते हैं। 

अनिमेश प्रधान ने ओडिशा में महिन्द्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एमसीएल, कलिंगा एरिया से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) राउरकेला से 2021 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जुलाई 2021 से अगस्त 2021 तक पुणे के वेरिटास टेक्नोलॉजीज एलएलसी में बतौर एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया। 

तेलंगाना की अनन्या पहले प्रयास में सफल 
2023 यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में तीसरी टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। वह रेड्डी तेलंगाना के महबूबनगर की रहने वाली हैं। अनन्या  ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

अनन्या ने मीडिया को बताया कि अपनी डिग्री की पढ़ाई के दौरान उन्होंने सिविल पर ध्यान केंद्रित किया। इसलिए दिन में 12 से 14 घंटे मेहनत से पढ़ाई की। वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान को चुना। इसके लिए हलपदला हैदराबाद में कोचिंग ली और जमकर पढ़ाई की। अनन्या कहती हैं कि उन्हें इन नतीजों में तीसरी रैंक की उम्मीद नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next