शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णकर की हत्या के विरोध में ठाणे में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने घोड़बंदर रोड जाम कर कई जगह टायर जलाए, जिससे रातभर यातायात प्रभावित रहा। जाम में फंसे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कई यात्री पैदल ही घर जाने को मजबूर हो गए।
महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णकर की हत्या के विरोध में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। उनके समर्थकों ने घोड़बंदर रोड पर जगह-जगह जाम लगा दिया और टायर जलाकर विरोध जताया। इसका असर ऐसा हुआ कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे, तो कुछ को घर पहुंचने के लिए 4 से 5 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 4 बजे तक यातायात सामान्य हो गया।
बेटे ने पूर्व मेयर और उनके पति की गिरफ्तारी मांगी
बेटे को हिरासत में लेने के बाद बढ़ा विरोध
मंगलवार को राम पूर्णकर अपने पिता की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास की ओर मार्च करने निकले थे। पुलिस ने उन्हें वागले एस्टेट इलाके में रोककर हिरासत में ले लिया और नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान राम पूर्णकर भावुक हो गए। सामने आए वीडियो में वह पुलिस अधिकारियों से कहते नजर आए, "सर, मैंने अपने पिता को खो दिया है।"
कई विपक्षी दलों के नेता भी प्रदर्शन में पहुंचे
सोशल मीडिया पर वायरल हुए जाम के वीडियो
घोड़बंदर रोड पर लगे जाम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यात्रियों ने बताया कि उन्हें घंटों तक रास्ते में फंसे रहना पड़ा। एक यात्री ने रात करीब 2:30 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी परेशानी साझा करते हुए लिखा कि वह दो घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसा है और सुबह काम पर जाने के बावजूद घर नहीं पहुंच पा रहा। मुंबई एयरपोर्ट से लौट रहे एक अन्य यात्री ने भी सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारों का वीडियो साझा किया।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक एमएलसी चुनाव: भाजपा-जेडीएस गठबंधन का दबदबा, चारों सीटों पर दर्ज की जीत; कांग्रेस का सूपड़ा साफ
पूर्व मेयर से भी हुई पूछताछ
मीनाक्षी शिंदे मंगलवार को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के कार्यालय पहुंचीं, जहां उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुराना राजनीतिक विवाद और आगामी नगर निकाय चुनावों से जुड़ी रंजिश होने की आशंका सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।