फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: राज्यपाल के हिंदी संबोधन पर हंगामा, विधायक सदन से बाहर चले गए

Tue, 21 Mar 2023 04:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग

सार

वीपीपी प्रमुख अर्देंट बसाइवमोइत और पार्टी के तीन अन्य विधायकों ने यह कहते हुए बहिर्गमन किया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि राज्यपाल उनसे किस बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Phagu Chauhan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय विधानसभा में तब अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब राज्यपाल के हिंदी में संबोधन के विरोध में कुछ विधायक सदन से बाहर चले गए। इस पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कहा कि राज्यपाल फागू चौहान की अंग्रेजी पढ़ने में कुछ सीमाएं हैं। विधानसभा में सोमवार को राज्यपाल ने हिंदी में संबोधन दिया। मेघालय के राज्यपाल के हिंदी में सदन को संबोधित करने के विरोध में विपक्षी वायस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के विधायक सदन से बाहर चले गए। 

विज्ञापन


वीपीपी प्रमुख अर्देंट बसाइवमोइत और पार्टी के तीन अन्य विधायकों ने यह कहते हुए बहिर्गमन किया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि राज्यपाल उनसे किस बारे में बात कर रहे हैं। वीपीपी नेता ने विधानसभा को बताया कि हिंदी भाषी राज्यपाल को हमारे यहां भेजा गया है। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि वे क्या बात कर रहे हैं। हम इस कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। वीपीपी विधायक ने बताया कि अंग्रेजी मेघालय विधानसभा की आधिकारिक भाषा है।

इस पर मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष थॉमस ए संगमा और मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने विधायकों को बताया कि अनुवादित भाषण वितरित किया गया है, क्योंकि राज्यपाल के पास अंग्रेजी में पढ़ने में कुछ सीमाएं हैं। एक व्यक्ति जिसकी कुछ सीमाएं हैं और वह अंग्रेजी नहीं पढ़ सकता, इसलिए एक लिखित भाषण प्रसारित किया गया है। 
विज्ञापन


सीएम संगमा ने कहा कि हमारे विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह एक अच्छा संकेत नहीं है। स्पीकर ने राज्यपाल को हिंदी में संबोधित करने की अनुमति दी थी। स्पीकर ने कहा कि मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि कृपया सदन की मर्यादा बनाए रखें। राज्यपाल के अभिभाषण को पूरा होने दें।

विज्ञापन

Mizoram CM Zoramthanga, Union Home Minister Amit Shah - फोटो : ANI
मिजोरम के सीएम ने की शाह से मुलाकात
मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सीएमओ के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री का जोखवासांग में असम राइफल्स बटालियन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने और लालडेंगा सांस्कृतिक केंद्र के लिए आधारशिला रखने के उनके वादे पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें