फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जयंत पाटिल को भेजे गए ED के समन पर मचा बवाल, डिप्टी CM बोले- गलत नहीं किया तो स्पष्टीकरण दीजिए

Mon, 22 May 2023 05:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास जरूर कुछ सूचनाएं होंगी, जिसके आधार पर उन्होंने पाटिल को समन भेजा है। फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ अपना काम कर रही हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें डरना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। एनसीपी नेता जयंत पाटिल को ईडी द्वारा भेजे गए समन के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जयंत पाटिल एनसीपी महाराष्ट्र के प्रमुख भी हैं।

इसलिए की जा रही है कार्रवाई

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास जरूर कुछ सूचनाएं होंगी, जिसके आधार पर उन्होंने पाटिल को समन भेजा है। फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ अपना काम कर रही हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। उनके पास जयंत के खिलाफ जरूर कोई इनपुट होगा, तभी उन्होंने पाटिल को तलब किया है। बता दें, ईडी एनसीपी नेता पाटिल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि, मामला आईएल एंड एफएस के कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। हालांकि, फर्म अब दिवालिया घोषित हो चुका है। 

पाटिल को स्पष्टीकरण देना चाहिए
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का कहना है कि मुद्दे का राजनीतिकरण न करें, इसकी कोई आवश्यकता नहीं हैं। ईडी और सीबीआई दोनों केंद्रीय स्वायत्त एजेंसियां है। उन्हें अपना काम अच्छे से पता है। दानवे ने आगे कहा कि मैं पाटिल को काफी लंबे समय से जानता हूं। मुझे लगता है कि एजेंसियों के पास जरूर कोई जानकारी होगी, इसलिए उन्होंने नोटिस भेजा है। पाटिल को घबराना नहीं चाहिए। उन्हें मामले में एजेंसियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इसके बाद अगर ईडी को लगता है कि पाटिल निर्दोष हैं तो वह उन्हें छुट्टी दे देगी। मामले में कोई राजनीति है ही नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें