फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में धार्मिक स्थल पर बुल्डोजर कार्रवाई पर बवाल; भीड़-पुलिस की भिड़ंत, 21 घायल, 15 हिरासत में

Wed, 16 Apr 2025 01:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शहर के काठे गली इलाके में स्थित अनधिकृत धार्मिक स्थल को हटाने का आदेश दिया था। मंगलवार रात को जब धार्मिक स्थल को उसके ट्रस्टी हटा रहे थे तो भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। इसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल पर बुल्डोजर कार्रवाई। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में धार्मिक स्थल पर बुल्डोजर कार्रवाई पर बवाल हो गया। धार्मिक स्थल को गिराने पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने तीन पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रण में किया। 15 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शहर के काठे गली इलाके में स्थित अनधिकृत सतपीर बाबा दरगाह को हटाने का आदेश दिया था। नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक सतपीर दरगाह के ट्रस्टियों ने मंगलवार रात को ढांचे को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। तभी दरगाह को हटाने का विरोध करने के लिए उस्मानिया चौक पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद दरगाह के ट्रस्टी और अन्य लोग जब उन्हें शांत कराने गए तो उन्होंने उनकी एक न सुनी। 

ये भी पढ़ें: RSS नेता हत्याकांड में पीएफआई सदस्यों की जमानत के खिलाफ एनआईए की याचिका खारिज, विशेष कोर्ट जाने को कहा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनकी बात भी नहीं मानी। उपद्रवियों ने पथराव किया और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। हमले में तीन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरगाह को सुबह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संदिग्धों की 57 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।  फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: असम के सिलचर में पुलिस से भिड़ंत मामले में सात गिरफ्तार; वक्फ कानून के खिलाफ हुआ था हिंसक प्रदर्शन

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान लगभग 50 एनएमसी कर्मियों ने चार मिट्टी खोदने वाली मशीनों, छह ट्रकों और दो डंपरों से मलबा हटाया। इससे पहले फरवरी में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने दरगाह के निकट कई अनधिकृत संरचनाओं को हटा दिया था। नासिक सेंट्रल की विधायक देवयानी फरांडे ने भी कहा था कि फरवरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान पूरा नहीं हुआ है और पूरे स्थल को साफ किया जाना चाहिए।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें