फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: केटीआर के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर तेलंगाना की विधानसभा में जमकर हंगामा, सरकार-विपक्ष में ठनी

Fri, 20 Dec 2024 12:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

स्पीकर ने कहा कि बीआरएस सदस्यों द्वारा उठाया गया मुद्दा एक व्यक्ति से संबंधित है लेकिन यह विधेयक पूरे राज्य से संबंधित है। इस बीच बीआरएस विधायक टी हरिश राव ने कांग्रेस सरकार पर केटीआर की छवि को खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
केटी रामा राव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना  विधानसभा को शुक्रवार को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी पार्टी बीआरएस सदस्यों ने फॉर्मुला-1 रेस मुद्दे में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) के खिलाफ दर्ज मामले में चर्चा पर बहस की मांग कर रहे थे। इस बीच उन्होंने नारेबाजी भी की। बता दें कि विधानसभा की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद बीआरएस सदस्यों ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। स्पीकर जी प्रसाद कुमार भूमि प्रशासन से संबंधित भू भारती विधेयक पर बहस करना चाहते थ।
विज्ञापन


बीआरएस ने कांग्रेस पर लगाया केटीआर की छवि खराब करने का आरोप
स्पीकर ने कहा कि बीआरएस सदस्यों द्वारा उठाया गया मुद्दा एक व्यक्ति से संबंधित है लेकिन यह विधेयक पूरे राज्य से संबंधित है। इस बीच बीआरएस विधायक टी हरिश राव ने कांग्रेस सरकार पर केटीआर की छवि को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केटीआर के खिलाफ दायर मामला झूठा है। विधायक हरिश राव ने कहा कि उन्हें (केटीआर) को सफाई पेश करने का मौका मिलना चाहिए। 

स्पीकर ने विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू को सदन में आकर सरकार का रुख बताने को कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है या नहीं। बता दें कि श्रीधर बाबू उस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। कांग्रेस विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी ने कहा कि बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की राज्यपाल की मंजूरी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जांच शुरू होने के बाद सदन में इस मुद्दे पर चर्चा का सवाल नहीं उठता। उन्होंने आगे कहा कि सदन में इस मुद्दे को उठाकर बीआरएस लोगों को भ्रमित करना चाहती है। इसके बाद स्पीकर ने विधेयक पर चर्चा शुरू करने के लिए कहा। सदन में हंगामा जारी रहने के बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए इसे स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


केटीआर के खिलाफ एसीबी ने दर्ज किया मामला
बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पिछली सरकार के दौरान हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस के आयोजन में अनियमितताओं को लेकर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक केटी रामा राव (केटीआर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हाल ही में इस मुद्दा पर केटी रामा राव के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की अनुमति दी थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत रामा राव और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें