फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में होगा कृषि कुंभ, सरकार चली किसानों के लिए बाजार खोजने

Sat, 25 Aug 2018 10:18 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किसान
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की आय दो गुना करने, किसानों की समस्या पर ध्यान देने के लिए बाजार खोजने निकली है। इसके लिए राज्य सरकार ने तीर्थ यात्रियों के कुंभ की तरह तीन दिनों (26-28) का कृषि कुंभ आयोजित करने की योजना बनाई है। इसमें सबसे दिलचस्प पहलू है कि राज्य सरकार तीन महीने पहले से ही इसके प्रचार प्रसार में जुट गई है। 25 अगस्त को इसके बाबत राज्य सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में सरकार के मंत्रियों ने कृषि कुंभ की रुपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन


सरकार के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल के अनुसार देश की केंद्रीय सत्ता का रास्ता उ.प्र. से आता है। देश की खुशहाली का रास्ता भी उ.प्र. से जाता है। इसलिए राज्य का किसान खुश रहेगा, तभी देश की भी तरक्की संभव है। बघेल के अनुसार राज्य सरकार का यह आयोजन खेती, खलिहानी को काफी बड़ा सहारा दे सकता है। कृषि विपणन (मार्केटिंग) मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के अनुसार कृषि कुंभ का आयोजन किसानों की आमदनी लागत का दो गुना करने के उद्देश्य से राज्य सरकार उन्हें एक बड़ा मंच देने जा रहे हैं। स्वाती सिंह के अनुसार महाराष्ट्र के अल्फांसो आम से भी ज्यादा स्वादिष्ट आम उ.प्र. में होता है। लेकिन मार्केटिंग न होने के कारण किसानों को उनकी पैदावार की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। सिंह को उम्मीद है कि इससे किसानों की आमदनी में काफी बढ़ोत्तरी हो सकेगी। 

नया अवसर 

राज्य सरकार के मंत्रियों का कहना है कि कृषि कुंभ किसानों और कृषि के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों, लोगों, संस्थाओं के लिए नया अवसर है। सरकार कृषि कुंभ का आयोजन गन्ना अनुसंधान संस्थान, तेलीबाग लखनऊ में कर रही है। इसमें उ.प्र. के 75 जिलों के किसानों के अलावा अन्य राज्यों के किसान, खेती, खलिहानी में नव प्रयोग करने वाले लोग, वैज्ञानिक, किसान समूह, तकनीकी विशेषज्ञ, इंटरप्रेन्योर्स सब हिस्सा लेंगे। इस प्लेटफार्म पर किसानों को उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, नये प्रयोग, खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी, खेती, खलिहानी में उचित मूल्य के लिए बाजार, खेती-खलिहानी में मशीनों के प्रयोग से लागत घटाने के उपाय, एग्रो फूड प्रोसेसिंग, अच्छा लाभ दिलाने वाली फसलों की जानकारी, उनकी सही बुआई आदि की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


गोभी पैदा करने वाले किसान उगाएं ब्रोकली 

जो किसान गोभी पैदा करते हैं, वह ब्रोकली पैदा करें। ब्रोकली, गोभी वाले खेत में आसानी से पैदा हो सकती है। इससे किसानों को अच्छी कीमत मिल जाएगी। यह नया सुझाव राज्य के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल का है। बघेल का कहना है कि बस इसी तरह की जानकारी से उ.प्र. के किसानों की जिंदगी बदल सकती है। बघेल का कहना है कि राज्य सरकार किसानों की दशा को मूलभूत आधार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वाती सिंह ने कहा कि किसानों को अच्छा बाजार, उनकी फसलों के लिए उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें