भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यानाथ ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 21वें सीएम पद की शपथ ले ली। योगी ने शपथ लेने से पहले ही शनिवार को उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के संकेत दिए। सभी के मन में यही सवाल कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से यूपी का फायदा होगा या नहीं। इस सवाल के पीछे की वजह उनकी कट्टर हिंदुत्ववादी छवि है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बिना भेदभाव के काम करेगी। इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन एक पोल आयोजित किया। पोल का सवाल था, 'योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है। क्या अब प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी ?'
पोल के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-
- पोल में कुल 19167 लोगों ने भाग लिया
- 78.17% यानि 14983 लोगों का मानना है कि योगी के सीएम बनने से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।
- वहीं, 14.64% यानि 2807 लोग ऐसा नहीं मानते।
- जबकि 7.18% यानि 1377 लोग इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।