तीन तलाक के मुद्दे को लेकर बेशक देशभर में बहस तेज हो गई और मुस्लिम संगठनों ने खुलकर इसका विरोध करने का ऐलान कर दिया हो लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह इसे चुनावी मुद्दा बनाने से नहीं चूकेगी।
खुद इसकी घोषणा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की, जिन्होंने यूपी चुनाव में तीन तलाक और महिला सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने का ऐलान कर दिया। पूर्वी यूपी के राबर्ट्सगंज में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों पर जमकर निशाना साधा।
राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश के राज में सपा के गुंडो ने लोगों की जमीन कब्जाने का काम किया है।