फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम का कारनामा मुर्दा चलाएगा रोडवेज की बस!

Mon, 22 Aug 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
जी हां ये सौ फीसदी सच है। कागज पर जारी आरएम के फरमान यही कहते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले मर चुके अक्षम रोडवेज चालक अब सक्षम हो गए हैं। इस चालक से बस चलवाने के लिए ड्यूटी ज्वाइन करने का पत्र भी जारी कर दिया गया है। रोडवेज का ये कारनामा इन दिनों चालकों और परिचालकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि विभाग इसे भूल बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि यूपी के पीतलनगरी डिपो में तैनात चालक शीशराम पुत्र आशाराम से वर्कशाप में काम लिया जा रहा था। उन्हें अक्षम घोषित किया गया था। पांच मई 2016 को उन्हें दोबारा चिकित्सा परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसके महीने भर बाद तीन जुलाई को घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। जबकि पांच दिन बाद आठ जुलाई को लखनऊ से शीशराम के सक्षम होने का पत्र आ गया।

करीब अड़तीस दिन से पड़े इस पत्र की बिना छानबीन किए आरएम ने एआरएम से शीशराम से ड्यूटी लेने का निर्देश दे दिए। शीशराम की मौत होने पर दाहसंस्कार के लिए निगम की ओर से परिवार को पांच हजार की सहायता धनराशि दी गई थी। इसके बावजूद मुर्दे से ड्यूटी लेने का पत्र जारी कर दिया गया। एआरएम पीतलनगरी महेश कुमार ने बताया कि शीशराम का निधन हो चुका है। भूलवश आरएम आफिस से ड्यूटी ज्वाइन करने का पत्र जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें