फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने लिखी सिपाही को ऐसी चिट्ठी, तुरंत मिल गई छुट्टी

Thu, 12 Apr 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
छुट्टी मांगने के लिए लोगों को आपने कई तरह का बहाना बनाते हुए देखा सुना होगा। लेकिन इन्हीं बहानों में से कई बहाने आपको  हंसने पर मजबूर कर देते हैं। मामला आगरा का है। लेकिन यह इतना दिलचस्प है कि इसने खबर का रूप ले लिया है। 
विज्ञापन


 आगरा के शाहगंज थाने के एक सिपाही मनोज की पिछले ही दिनों शादी हुई है। लेकिन काम की वजह से उसे जल्द ही काम पर वापस लौटना पड़ा। उसके ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद से ही उसका मन काम में नहीं लग रहा था। फिर उसने  छुट्टी के लिए सीओ को एक दिलचस्प पत्र लिखा है।

मनोज ने अपने आवेदन में लिखा, 'उसकी अभी नई-नई शादी हुई है और पत्नी उसे बहुत याद कर रही है। इसलिए उसका घर जाना बहुत जरूरी है।' मनोज के आवेदन को पढ़ने के बाद सीओ ने भी बिना समय गंवाए उसकी छुट्टी को मंजूर कर लिया है। वैसे मनोज ने पत्नी से मुलाकात के लिए ज्यादा नहीं बस आठ दिन का ही समय मांगा था। सिपाही द्वारा दिए गए इस आवेदन पर उसे छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें