फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान, यूपी पुलिस का सिंघम स्टाइल में दबंग फरमान

Sun, 31 Dec 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
up police
विज्ञापन
अगर आप यूपी में रहते हैं और नए साल के जश्न की तैयारियों में लगे हैं तो फिर जरा एक नजर इधर भी मार लें। यूपी पुलिस ने नए साल के स्वागत के वक्त होने वाले हुड़दंग से निबटने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन इस बार की तैयारी थोड़ी दबंग अंदाज में है। पुलिस का जो सिंघम स्टाइल में फरमान है, उससे पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं। 
विज्ञापन


सलमान खान के डायलॉग से ली प्रेरणा
यूपी पुलिस ने सलमान खान की फिल्म दबंग के मश्हूर डायलॉग से प्रेरणा लेते हुए सोशल मीडिया पर हुड़दंग करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि स्वागत नहीं करोगे 2018 का? लेकिन...जरा संभल के!

ट्वीट में आगे लिखा है कि, 'हम आज सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे की एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से'। इसके साथ ही #ZaraSambhalKe #dontdrinkanddrive  #UPPolice नाम से हैशटैग भी चला रखा है। 
विज्ञापन

  हम आज सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे की एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से! #ZaraSambhalKe #dontdrinkanddrive  #UPPolice pic.twitter.com/pK5SWDQk6O — UP POLICE (@Uppolice) December 31, 2017
विज्ञापन

ड्रग्स लेने वालों की भी खैर नहीं

up police
नए साल में पीकर गाड़ी चलाने वालों के अलावा ड्रग्स लेने वालों की भी खैर नहीं है। पुलिस ने अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म सिंघम के डायलॉग का प्रयोग करते हुए एक क्रिएटिव मैसेज भी पोस्ट किया है। पुलिस ने कहा है कि चिल्लम से सिंघम की सटक लेती है। इसके साथ ही जिनमें दम है वो कभी दम नहीं मारते हैं। 
  जिसमे में है दम
वो नही मारते दम !#ZaraSambhalKe
#SayNoToDrugs
#UPPolice pic.twitter.com/1dS65MgNJK — UP POLICE (@Uppolice) December 31, 2017

कर रखी है ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
यूपी पुलिस ने नए साल से पहले पड़े पैमाने पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर रखी है जो आने-जाने वालों की जांच कर पता लगा रही है कि चालक शराब पी है या नहीं। साथ ही  इस दौरान कई जिलों में बड़ी तादाद में चालान भी काटे हैं। 

दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर डाला क्रिएटिव मैसेज
राजधानी दिल्ली की पुलिस युवाओं को समझाने के लिए उन्हीं की भाषा का अंदाज अपना रही है।एक फोटो डाली गई जिसमें टैग 'मत लगाओ रोड पर रेस, एक्सिडेंट में बिगड़ेगा फेस' दिया गया है। दरअसल, ऐसे मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के कई केस सामने आते है, जिस पर 'दारू पे है भारी, तो लो कैब की सवारी' का मैसेज दिया गया। 'प्लान है दारू चखना तो गाड़ी घर ही रखना जैसा मैसेज भी दिया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें