फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण के दौरान महराजगंज में सबसे अधिक वोटिंग, प्रयागराज में महज 33 फीसदी ने डाला वोट

Fri, 05 May 2023 12:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में हुई। जिले में इस बार 66.48 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद शामली में 65.02%, कुशीनगर में 64.24%, चन्दौली में 63.82% और अमरोहा में 63.41% मतदान हुआ।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 37 जिलों में वोट डाले गए। इस चरण में कुल 7,592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44,226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया। इस चुनाव के लिए कुल 52 फीसदी वोट पड़े। पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 113 तथा 820 पार्षदों के लिए 5,432 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
पांच जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में हुई। जिले में इस बार 66.48 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद शामली में 65.02%, कुशीनगर में 64.24%, चन्दौली में 63.82% और अमरोहा में 63.41% मतदान हुआ। 

सबसे कम मतदान प्रयागराज में
इस निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में हुआ। यहां महज 33.61 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद लखनऊ में 38.62%, मथुरा में 39.81% आगरा में 40.32% और वाराणसी में 40.58% मतदान दर्ज किया गया। 

जिलेवार वोटिंग 
जिला  कुल मतदान % 2017 में मतदान %
प्रयागराज 33.61 34.2
गोरखपुर 42.43 39.23
लखनऊ 38.62 39.99
आगरा 40.32 43.36
वाराणसी 40.58 44.39
मथुरा 39.81 46.88
मुरादाबाद 50.01 48.47
रामपुर 52.16 54.5
रायबरेली 53.06 54.7
बहराइच 52.12 54.8
जौनपुर 55.56 54.91
फिरोज़ाबाद 52.26 55.74
बलरामपुर 55.63 57.05
सम्भल 53.29 57.18
देवरिया 56.63 57.29
झांसी 53.68 57.52
गाज़ीपुर 56.1 57.97
लखीमपुर खीरी 55.34 58.19
सीतापुर 55.87 58.59
फतेहपुर 56.78 58.89
गोंडा 59.18 59.76
मैनपुरी 56.5 60.79
प्रतापगढ़ 57.88 61.51
जालौन 57.98 61.85
उन्नाव 58.96 61.86
मुज़फ्फरनगर 57.24 62.78
बिजनौर 58.89 63.35
श्रावस्ती 60.66 64.05
हरदोई 62.61 64.14
ललितपुर 58.76 64.9
कौशाम्बी 56.95 65
अमरोहा 63.41 65.13
चन्दौली 63.82 65.91
कुशीनगर 64.24 66.44
शामली 65.02 66.83
सहारनपुर 60.17 67.28
महराजगंज 66.48 72.92

2017 में कहां कितना हुआ था मतदान?
पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कुल 53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। ये चुनाव तीन चरण में हुए थे। 2017 के चुनावों में पहले चरण में कुल 52.59 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

पहले चरण में शामिल इन जिलों में 2017 में सबसे ज्यादा वोट पड़े
2017 में हुए निकाय चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग हमीरपुर जिले में दर्ज की गई थी। यहां कुल 69.59 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद अमेठी में 68.44%, शामली में 66.83%, कौशाम्बी में 65% और हरदोई में 64.14% मतदान हुआ था। 
 
विज्ञापन

पहले चरण में शामिल इन जिलों में 2017 में सबसे कम वोट पड़े
पिछले चुनाव में सबसे कम वोटिंग गोरखपुर जिले में हुई थी। यहां 39.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद आगरा में 43.36%, कानपुर नगर में 44.92%, मेरठ में 51.88% और अयोध्या में 54.08% वोटिंग हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें