फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः 24 जिलों में मतदान जारी, कहीं ईवीएम खराब तो कहीं एक जगह ही बटन दबने का आरोप

Wed, 22 Nov 2017 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जारी निकाय चुनाव के बीच 24 जिलों में आज मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में मतदाताओं ने वोटिंग के प्रति काफी उत्साह दिखाया। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुबह सवेरे मतदान कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की।
विज्ञापन


हालांकि मतदान के बीच कई जिलों में से ईवीएम में खराबी और हंगामे की खबर भी आई। कानपुर, उन्नाव, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर में ईवीएम में खराबी के चलते हंगामा और पथराव के हालात भी हो गए जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

वहीं मेरठ में बसपा प्रत्याशी ने ईवीएम में केवल भाजपा को ही वोट डलने का आरोप लगाया। वह अपने पति योगेश वर्मा के साथ वोट डालने पहुचीं थी, आरोप है कि उन्होंने हाथी के सामने वाला बटन दबाया लेकिन लाइट कमल के सामने वाली जली। इसको लेकर काफी देर तक विवाद की स्थिति रही। प्रशासन के अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


जानिए निकाय चुनाव की हर छोटी बड़ी खबर की अपडेट-

-सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।
-कानपुर, उन्नाव, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर में ईवीएम खराब होने पर कई जगह लोगों का हंगामा
-कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया वार्ड-63 में दो ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर द‌िया। बबाल बढता देखा पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। 
-कानपुर के वार्ड 104 पर एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इवीएम मशीन में कोई भी बटन दबाने पर एक ही पार्टी को वोट जाने का आरोप लगा कर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। पीठासीन अधिकारी को बदला गया।
-कानपुर के वार्ड 70 में चुनाव चिन्ह आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा। घंटी वाले को मिला खड़ाऊ चुनाव चिन्ह।
-मेरठ में बहुजन समाज पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा बुधवार को वोट डालने के लिए पहुंचीं तो हंगामा हो गया। 
-आरोप है कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल के सामने वाली लाइट जली, लोगों ने अधिकारियों के सामने ही ईवीएम मशीन का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
- मेरठ के वार्ड 82 में फर्जी वोट डालने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। तोड़फोड़ कर चुनाव में माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया गया।
 
विज्ञापन

जानिए चुनाव की फैक्ट फाइल

- फोटो : amar ujala
पहले चरण में कुल 1,09,26,972 वोटर 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 15,997 पुरुष व 10,317 महिला प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटी में बंद होगा। इसके लिए 3731 मतदान केंद्र और 11683 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4095 वार्डों में से 4062 वार्डों के लिए पार्षद व सभासद भी चुने जाएंगे।

इनमें नगर पालिका परिषद के 22 सभासद और नगर पंचायतों के कुल 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह पहले चरण में 154 नगर पंचायतों में से 153 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुका है।

इन जिलों में हो रही है वोटिंग
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र।

ये है फैक्ट फाइल
71 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी - 901 (इनमें 534 पुरुष व 367 महिला)
नगर पालिका परिषदों में सभासद पद के प्रत्याशी - 10642 (इनमें 6430 पुरुष व 4212 महिला)
153 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी - 1678 (इनमें 984 पुरुष व 694 महिला)
नगर पंचायतों में सभासद पद के प्रत्याशी - 9181 (इनमें  5590 पुरुष व 3591 महिला)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें