फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री के लिए शाम को खुला बैंक, मैनेजर ने दिया VIP ट्रीटमेंट

Thu, 17 Nov 2016 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद जहां पूरा देश बैंकों के बाहर लाइन लगाए खड़ा है और सरकार आम आदमी की सहूलियत के नाम पर रोज नियम बदल रही है वहीं कुछ माननीय ऐसे भी हैं जो नियमों से परे हैं और उनके उनके लिए बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनों के कोई मायने नहीं हैं। 
विज्ञापन


ऐसे ही माननीय हैं यूपी के एक मंत्री इकबाल महमूद। जिनके लिए संभल स्थित एक बैंक को बंद होने के बाद देर शाम विशेष तौर पर खोला गया। मंत्रीजी भी पूरी हनक में बेटे और समर्थकों के साथ बैंक पहुंचे जहां मैनेजर ने पलक पांवडे बिछाकर उनका स्वागत किया और चाय आदि पिलाकर उनकी आवाभगत की। 

ये तस्वीरें जब मीडिया में पहुंची तो मंत्रीजी और बैंक मैनेजर दोनों के सुर बदल गए। मंत्रीजी ने जहां दावा किया कि उन्होंने लाइन में लगकर नोट बदलवाए हैं तो मैनेजर भी मंत्रीजी की इस सादगी के कसीदे पढ़ते नजर आए। कहा मंत्रीजी को देखकर दूसरे लोग भी पोत्साहित होंगे। चलिए अब आपको बताते हैं पूरा मामला-
विज्ञापन

बेटे के साथ देर शाम नोट बदलवाने पहुंचे थे मंत्री इकबाल महमूद

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नवाब इकबाल महमूद और उनके बेटे सुहेल इकबाल तथा फैज इकबाल का खाता संभल के एचडीएफसी बैंक में है। कैबिनेट मंत्री बुधवार शाम 6.30 बजे बैंक शाखा में पहुंचे। उनके साथ उनके दोनों बेटे भी थे। बैंक में उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। 

करेंसी एक्सचेंज से पहले शाखा प्रबंधक के केबिन में उनके लिए चाय की भी व्यवस्था की गई थी। आवभगत के बाद बैंक के काउंटर पर खड़े होकर कैबिनेट मंत्री ने करेंसी एक्सचेंज की।

उनके बेटों ने भी चार-चार हजार रुपये एक्सचेंज किए। कुल 12,000  रुपये का करेंसी एक्सचेंज किया गया। इसी दौरान सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां के परिजन भी करेंसी एक्सचेंज के लिए पहुंचे। इस बारे में जब सपा जिलाध्यक्ष से पूछा गया तो उनका कहना था कि दिन में भीड़ थी। 

इसीलिए उनकी भाभी और बेटा शाम को बैंक गए थे, जब यह लोग बैंक पहुंचे तो बैंक में ट्रांजेक्शन चल रहे थे। इसलिए उनके परिजनों को भी विड्राल का मौका मिला।
विज्ञापन

'दिन में आओ तो यहां धक्के खाओ' कहते कैमरे में कैद हुए इकबाल महमूद

- फोटो : amar ujala
वहीं एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक मोहम्मद जावेद खान ने कैबिनेट मंत्री को वीआईपी ट्रीटमेंट देने से इनकार किया। उनका कहना था कि बैंक में बुधवार को शाम 4.30 बजे नई करेंसी आई थी। इसके चलते शाम 6.30 बजे तक लेनदेन चल रहे थे। इसी बीच कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद बैंक शाखा पर पहुंचे।

गेट पर पहुंचते ही बैंक के गार्ड ने उन्हें बैंक में ले लिया, क्योंकि उस समय ट्रांजेक्शन भी चल रहे थे। दो तीन लोग काउंटर पर पहले से थे। कैबिनेट मंत्री उनके पीछे कतार में लग गए। कतार में खड़े होकर कैबिनेट मंत्री ने करेंसी एक्सचेंज में 4,000 रुपये लिए है। 

कैबिनेट मंत्री के दोनों बेटों ने भी 4000-4000 रुपये एक्सचेंज किए हैं। जबकि सपा जिलाध्यक्ष के परिवार से एक सदस्य ने 10,000 रुपये का विड्राल किया है। जहां तक चाय पिलाने के सवाल है-स्वागत करना बैंक की परंपरा है।

हालांकि यह सारा वाक्या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरों में भी कैद हो गया। जिसमें साफ दिख रहा था कि मंत्रीजी मैनेजर के केबिन में बैठे हंसी मजाक कर रहे हैं। इस दौरान वह यह कहते भी दिखे कि "दिन में आओ तो यहां धक्के खाओ"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें