फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पटेल लड़के काबिल नहीं': UP गवर्नर की बेटी अनार पटेल का विवादित बयान; कहा- इसलिए लड़कियां बाहर कर रहीं शादी

Mon, 11 May 2026 06:26 PM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, बनासकांठा

सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पटेल समुदाय की लड़कियां दूसरे समाज में इसलिए शादी कर रही हैं क्योंकि कई लड़के काबिल नहीं हैं। अब इस बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
अनार पटेल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की बेटी और श्री खोडलधाम ट्रस्ट की अध्यक्ष अनार पटेल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान अनार पटेल ने कहा कि पटेल समाज की लड़कियां दूसरे समुदायों में इसलिए शादी कर रही हैं क्योंकि समुदाय के कई युवा काबिल नहीं हैं। उनके इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

क्या कहा अनार पटेल ने?
गुजरात के गढ़ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अनार पटेल ने कहा कि समाज में कई लड़के शराब पीने, काम न करने और गलत आदतों में लिप्त हैं, जिसके कारण लड़कियां दूसरे समुदायों में विवाह कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि समाज हमेशा लड़कियों को ही सलाह क्यों देता है, जबकि समस्या की जड़ लड़कों की आदतों में भी हो सकती है।
विज्ञापन


वीडियो हुआ वायरल
अनार पटेल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सामाजिक सच्चाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे विवादित और आपत्तिजनक बयान करार दे रहे हैं।

सामाजिक मुद्दों पर भी जताई राय
इसी कार्यक्रम में उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि सरदार पटेल ने संगठन की ताकत को समझाया था। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के कारण समाज पहले जैसा एकजुट नहीं रह पाया है। उनके अनुसार, अगर सरदार पटेल आज जीवित होते, तो 562 रियासतों को एक करना और भी चुनौतीपूर्ण होता।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें