फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अगले महीने से प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

Tue, 25 Oct 2016 07:58 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगले महीने से प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी को प्रचार में उतारने के लिए रणनीति तैयार की जा चुकी है। इसके लिए जो खाका तैयार किया गया है उससे प्रियंका भी अवगत हैं।
विज्ञापन


राज्य की करीब 200 विधानसभा सीटों का लक्ष्य करके प्रियंका गंधी को चुनाव प्रचार में उतारा जा रहा है। इसके अलावा किसान यात्रा तथा संदेश यात्रा की खामियों से सबक लेते हुए कांग्रेस पार्टी नई तैयारी के साथ चुनाव प्रचार में उतरने जा रही है। अभी कांग्रेस का मुख्य फोकस दलित पंचायत पर है। दीपावली के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसके जरिए प्रदेश में दलितों, अनुसूजित जातियों, जन जातियों की आवाज को सुनेंगे।

उनके साथ पार्टी का तालमेल बिठाएंगे। इसके लिए पार्टी प्रचार के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार योजना तैयार करने में व्यस्त हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी के राज्य का दौरा शुरू होगा और उसकी भी तैयारी साथ-साथ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर को उतरेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी
प्रियंका 19 नवंबर को उ.प्र. में प्रचार के लिए उतरेंगी। इसी दिन प्रियंका गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन भी है। इसे केन्द्र में रखकर प्रियंका को इलाहाबाद से चुनाव प्रचार में उतारने की योजना है। बताते हैं प्रचार के दौरान प्रियंका का फोकस उन क्षेत्रों पर अधिक होगा, जहां राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान कुछ कम रिसपांस मिला था। इसके अलावा उनके केन्द्र में खास तौर पर वह विधानसभा सीटें रहेंगी, जहां कांग्रेस की स्थिति कुछ बेहतर है। ताकि अधिक से अधिक सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज कर सकें।
प्रियंका कांग्रेस के लिए प्रचार के क्रम में राज्य की जनता के बीच जनसभा को संबोधित करेंगी, यात्रा, और जनसंपर्क करेंगी। कांग्रेस रोड-शो के जरिए भी उन्हें प्रचार में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।

भाजपा रहेगी निशाने पर

पार्टी प्रचार के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पहले दिन से रणनीति रही है कि राज्य में कांग्रेस के मुकाबले में भाजपा है। पार्टी इसी रणनीति को लगातार आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि आगे भी कांग्रेस के मुख्य निशाने पर भाजपा ही रहेगी।  चुनाव प्रचार के दौरान अभी पार्टी समाजवादी पार्टी और बसपा तथा अन्य दलों पर राजनीतिक हमला करने से परहेज करेगी।

कुशल प्रचार प्रबंधन पर जोर

कांग्रेस उपाध्यक्ष की राहुल गांधी किसान यात्रा के पहले चरण में जो रिस्पांस मिला था, आखिरी चरण में वह गर्मजोशी नहीं रह गई थी। इतना ही नहीं राहुल की किसान यात्रा के बाद 17 दिन की संदेश यात्रा का रिस्पांस कमजोर रहा। पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार मैराथन प्रचार की रणनीति को देखते हुए प्रबंधन के स्तर पर कुछ खामी रह गई थी। अब इसे दूर करके पार्टी नये सिरे से चुनाव मैदान में उतरने की योजना को अंतिम रुप दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें