पांचवें चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और बसपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही अखिलेश ने अपनी सरकार के काम गिनवाए। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी के आरोपों पर गिन-गिन कर पलटवार किया। अखिलेश ने कहा कि जनता को भरोसा है, कि समाजवादी के लोगों की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
1- अखिलेश ने सबसे पहले नोटबंदी को लेकर मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव नहीं हैं, वहां नोटबंदी का असर दिख रहा है।
2 - मन की बात को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि कब आप (पीएम मोदी) काम की बात करेंगे'
3 -अखिलेश यादव ने काम की जगह कारनामों के आरोप पर कहा- 'प्रधानमंत्री जी (मुझसे) काम और उपलब्धियों की बहस जहां चाहें वहां कर सकते हैं'
4 किसानों की कर्ज माफी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, 'जहां तक कर्ज माफी की बात है तो यूपी के ही नहीं महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के तमाम राज्यों के किसान इंतजार कर रहे होंगे, कहीं ऐसा तो नहीं मोदी जी वोट लेने के लिए तो यूपी के किसानों को कर्ज माफी की बात नहीं कर रहे हों ?'
7- डिजिटल लेनदेन को लेकर भी अखिलेश ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी आज भी मन की बात में कह रहे थे, मोबाइल से बैंकिंग हो सकती है। मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या समाजवादी सरकार ने जो लैपटॉप दिए हैं उनसे बैंकिंग नहीं हो सकती ?'
8- लैपटाप आदि बांटने की योजनाओं में भेदभाव के आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा, 'हमने किसी योजना में कोई भेदभाव नहीं किया'
9-नकल के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा, 'जिन बच्चों और बेटियों को लैपटॉप मिला है, उनमें से कोई भी नकल से नहीं अपनी मेहनत से पास हुआ होगा। जो लोग ये कह रहे हैं कि (यूपी में बच्चे) नकल करके पास हो रहे हैं, जनता को उन्हें जवाब देना चाहिए'
10- अखिलेश ने कहा, 'जो सरकार (केंद्र सरकार) अपने आप एक्सपोज हो गई काम पर, आज कुछ काम बताने को नहीं है, इसीलिए जानबूझ करके उत्तर प्रदेश में मुद्दे और सवाल दूसरी तरह के लाए जा रहे हैं'।