फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीलांसर नेता हूं, बीजेपी को हराने के लिए कहीं भी जाऊंगा : लालू

Thu, 09 Feb 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दामाद राहुल यादव के साथ लालू - फोटो : social media
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने आप को फ्रीलांसर राजनेता बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक फ्रीलांसर राजनेता हैं जो बीजेपी और आरएसएस जैसे संगठनों को पूरी तरीके से कुचलने के लिए किसी भी राज्य में जा सकते हैं। लालू अपने दामाद राहुल यादव के समर्थन में सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
विज्ञापन


लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के ट्रंप हैं। जब से ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभाली है, अपने उलटे फैसलों को लेकर चर्चा में है। ठीक उसकी प्रकार नरेंद्र मोदी भी अपने नोटबंदी, नकदी लेन-देन बंद करने जैसे उल्टे फैसलों के कारण चर्चा में बने है। जब से मोदी ने देश की सत्ता संभाली है देश का सकल घरेलू उत्पाद घट गया है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। पांच करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाले मोदी पांच लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दे सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ छल किया है। चुनाव में उन्होंने कालाधन देश में वापस लाने और हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करने का वादा किया था। भाजपा की सरकार को ढाई साल से अधिक समय हो गया लेकिन देशवासियों के खाते में आज तक 15-15 लाख रूपये नहीं आए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लालू यादव - फोटो : social media
लालू ने कहा कि अमित शाह जो कही का नेता नहीं वह अब इस चुनावी वादे को जुमला बताते है। भाजपा ने हर साल पांच करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था ढाई साल में वह पांच लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं दिला सकी। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश के लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। लोगों को अपने रुपये लेने के लिए ही लाइन में खड़ा कर दिया।

उन्होने कहा कि नोटबंदी से कई फैक्ट्रियां बंद हो गई। फक्ट्रियों में काम करने वाले 40 करोड़ दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए है।  नोटबंदी के बाद मोदी ने देश के लोगों से पचांस दिन मांगे थे। सब कुछ ठीक नहीं होने पर देश के किसी भी चौराहे पर फांसी देने की बात कही थी। सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ जनता ने अपने वादा पूरा किया अब मोदी की बारी है वह चौराहे का चुनाव कर जनता को बताए।

 उन्होंने कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते है जब मोदी प्रधानमंत्री बने भारत में विदेशी निवेश शून्य हो गया है। भारत में पैसा आने के बजाए उल्टे भारत का पैसा विदेशों में जा रहा है। भाजपा संघ का ही राजनीतिक रूप है जब संघ दलितों और पिछड़ों का नहीं हो सकता तो भाजपा से उम्मीद बेकार है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें