फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कांग्रेस की बस पहुंचाएगी उसे यूपी की सत्ता तक?

Sat, 23 Jul 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के 27 बसंत कांग्रेस के लिए पतझड़ ही साबित हुए और अर्से से सूबे की सत्ता की गद्दी पर काबिज होने की ख्वाहिश कांग्रेस मन ही मन जी रही है। आने वाले विधान सभा चुनाव में हर हाल में वापसी करने के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। अपने सीएम चेहरे को घोषित कर कांग्रेस ने अब दिल्ली से लखनऊ और कानपुर तक की बस यात्रा शुरू की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बस को दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीन दिन की यात्रा पर है। चुनाव अभियान वाली इस बस पर जगह-जगह कांग्रेस ने नया नारा लिखा है, 'सत्ताईस साल यूपी बेहाल'।

600 किलोमीटर के सफर में कांग्रेस की बस जिन जगहों से गुजरेगी वहां लोगों को यूपी के हालात से बाखबर कराएगी। यूपी में 27 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, इसलिए 27 वर्षों के दौरान सूबे में बिगड़ी परिस्थितियों को गिनाकर कांग्रेस अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

'लोगों को एकजुट कर बनाएंगे यूपी सरकार'

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री इंचार्ज गुलाम नबी आजाद, पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ बस में सफर करेंगे और कानपुर तक जगह-जगह रुककर चुनावी अभियान चलाएंगे।

हर दिन बस चार जिलों से गुजरेगी। पहले दिन बस मुराबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अहम जिलों में पहुंचेगी।

इसके बाद बस रामपुर और बरेली को कवर करते हुए शाहजहांपुर से पहुंचेगी और तीसरे दिन हरदोई, कन्नौज और कानपुर को कवर करेगी।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इसबार पार्टी यूपी में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है। उन्होने कहा कि पार्टी लोगों को जाति और धर्म ते आधार पर बांटकर सरकार चलाने में विश्वास नहीं करती है। 
विज्ञापन

कितना काम आएगा जुमला 'सत्ताईस साल यूपी बेहाल'

आजाद ने कहा कि इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल के एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 27 वर्षों से यूपी के सत्ता से दूर है, इस दौरान बीजेपी, बीएसपी और समाजवादी पार्टी ने सूबे में शासन किया और लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया। लेकिन हमारी पार्टी लोगों को एकजुट कर सरकार बनाएगी और किसी को उनमें फूट डालने का मौका नहीं देगी।

29 जुलाई को लखनऊ में एक गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे और यात्रा के बारे में इस यात्रा के निष्कर्षों पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस समर्थकों ने सोशल मीडिया पर यात्रा को लेकर हैशटैग 27 साल यूपी बेहाल चलाया।

2014 के बाद से कांग्रेस का हाल कुछ ज्यादा बुरा है, सब जानते हैं, इसमें शायद पीएम मोदी के 'कांग्रेस मुक्त भारत' जुमले ने भी काम किया। अब कांग्रेस का जुमसा '27 साल यूपी बेहाल' क्या गुल खिलाता है, ये देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें