फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से ट्रिपल आईटी बंद करने पर राज्यसभा में कांग्रेस मुखर

Thu, 04 Aug 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केसंसदीय क्षेत्र अमेठी से ट्रिपल आईटी शाखा को बंद करने से नाराज कांग्रेस ने बृह्सपतिवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर बदले की भावना से कदम उठाने का आरोप लगाकर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


सरकार ने इस आरोप को खारिज कर बंदी के पीछे तकनीकी वजह होने की बात कही। राज्यसभा में  शून्यकाल में  कांग्रेस  के प्रमोद तिवारी ने इस मुद्दे को उठाया। तिवारी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा नीत सरकार बनी है, इन दो साल की अवधि में  कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमोठी में कामों को लगातार बंद किया जा रहा है।

यह राजनीतिक बदले की भावना लगता है। अमेठी के टीकरमाफी में चल रही ट्रिपल आईटी की शाखा इसी कड़ी में बंद की गई। इसी दौरान कांग्रेस केराज्यसभा में नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दोनों जगह हार का बदला भाजपा जनता से ले रही है।
विज्ञापन


इससे पहले भी कई परियोजना या तो बंद कर दी गई या फिर उनको बदल दिया गया। यह ठीक नहीं है। कांग्रेस के इस हमले का जवाब दिया संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने दिया। उन्होंने बदले की भावना से किसी तरह की कार्रवाई किए जाने जाने के आरोप को नकार दिया।
विज्ञापन


कहा कि ट्रिपल आईटी बंद करने के पीछे कोई तकनीकी वजह रही होगी। हम संबंधित मंत्रालय से असलियत पता कर कांग्रेस  को जानकारी दे देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें