सीएम योगी आदित्यनाथ को सीएम बने दस दिन हो गए हैं। योगी ने अभी कैबिनेट की पहली मीटिंग भी नहीं ली है। लेकिन उन्होंने कई सारे फैसले ले लिए हैं। जानिए अब तक लिए गए सीएम योगी के अहम फैसले।
- गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक
- अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद करने का आदेश
- मंत्रियों और अधिकारियों को 15 दिनों में संपत्ति और खातों की जानकारी देने का आदेश
- कर्मचारियों और अधिकारियों को टाइम पर दफ्तर पहुंचने का आदेश
- नेताओं को मिलने वाली सुरक्षा की समीक्षा करने का आदेश
- अधिकारियों को आदेश कि वो अपनी योजनाएं बीजेपी के घोषणा-पत्र के मुताबिक करें
- नवरात्री पर 24 घंटे बिजली देने का आदेश
- रामनवमी पर अयोध्या में निर्बाध बिजली देने का आदेश
- मंदिरों में पूजा के दौरान श्रद्धालुओ की सुविधा का ख्याल रखने का आदेश
- गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश
- सरकारी डॉक्टर्स को समय पर अस्पताल पहुंचने का आदेश
- यूपी में करीब 3 हजार नए मेडिकल स्टोर खोलने का आदेश, जहां गरीबों को सस्ती दवाएं मिलेंगी
- स्वास्थ्य विभाग को ऐप बनाने का आदेश, जिस पर मरीज अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें
- आगरा, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर और झांसी में मेट्रो लाने की तैयारी
- सरकार छत्तीसगढ़ मॉडल के तहत किसानों का 100 फीसदी अनाज खरीदेगी
सरकारी दफ्तरों में लगेंगे सीसीटीवी, बायोमीट्रिक्स से होगी हाजिरी
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
- सभी शुगर मिल्स को 14 दिनों में गन्ना के बकाया भुगतान करने का आदेश
- सभी सहकारी समितियों को फिर से काम करने लायक बनाया जाएगा
- सरकारी ठेकों में अच्छी छवि वाले लोगों और कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी
- अधिकारियों को सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सतर्क रहने का आदेश
- आवास उपलब्ध करवाने के लिए विभाग अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम करेगा
- टीचर्स को स्कूल में टी-शर्ट न पहनने का आदेश
- टीचर्स को 100% हाजिरी सुनिश्चित करने का आदेश
- सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का आदेश
- बिजली विभाग को आदेश- ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर अधिकारी अपनी देख-रेख में बदलवाएं
- सभी मंत्री अपने विभागों के बारे में प्रेजेंटेशन देंगे
- मंत्रियों को हर हफ्ते अपने विभागों की फाइल्स की लिस्ट बनानी होगी
- कोई भी मंत्री विभाग से संबंधित फाइल घर लेकर नहीं जाएगा
- सरकारी दफ्तरों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे
- सरकारी दफ्तरों में हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से होगी
- नागरिक घोषणा पत्र के जरिए लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा
मनचलों पर रोक लगाएगा एंटी रोमियो स्कवाड
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
- सरकारी फाइलों का काम जल्द निपटाया जाएगा
- सभी सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा
- सभी सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा और पॉलिथीन बैन रहेगा
- साइबर क्राइम रोकने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा
- पुलिस में महिलाओं की तादाद बढ़ाई जाएगी
- जेल में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा
- सभी थानों में रिसेप्शन पर एक महिला और एक पुरुष जरूर होगा
- सभी थानों में फरियादियों के लिए पानी की व्यवस्था होगी
- किसी भी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज हो
- एंटी रोमियो स्कवाड का गठन
- लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में पूरी तरह से अधिकारी जिम्मेदार होंगे
- यूपी की सभी सड़कों के गड्ढे 15 जून तक भरे जाएंगे
- कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा
- परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया