यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। रविवार को गोरखपुर में सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गुंडे, माफिया प्रदेश छोड़कर चले जाएं। उनके लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। जहां उनके लिए मुफीद जगह हैं उन्हें वहां भेज दिया जाएगा। वहीं देर रात लखनऊ लौटने के बाद सीएम योगी ने कई ट्वीट किए हैं, जिसमें सरकार के लक्ष्य को बताया है।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि गन्ना किसानों के पुराने बकाये का 15 दिन के अन्दर भुगतान कराया जाये। गौरतलब है कि राज्य में गन्ना किसानों के पुराने बकाए को लेकर चुनाव के दौरान खूब राजनीति हुई थी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए लिखा है कि 15 दिन के अंदर पुराने बकाए किसानों को दिए जाएं।
गन्ना किसानों के पुराने बकाये 15 दिन के अन्दर भुगतान कराया जाये-@myogiadityanath
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2017
वहीं दूसरे ट्वीट में सीएम ने लिखा है कि व्यस्त बाजारों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन डेढ़ से दो किमी पैदल घूमकर जनता में विश्वास पैदा करें। उन्होंने लिखा है कि नवरात्रों पर सभी शक्तिपीठों पर विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल, छाया, सुरक्षा और अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जाये।
सीएम ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए लिखा है कि प्रदेश में कानून का राज कायम करना सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने राशन माफियाओं, खनन माफियाओं, गो माफिया एवं वन माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
व्यस्त बाजारों में पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी प्रतिदिन डेढ़ से दो कि0मी0 पैदल घूमकर जनता में विश्वास पैदा करें-@myogiadityanath
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2017
सीएम ने अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश जारी करते हुए ट्टवीट किया है कि किसी जनपद में अगर भूख या बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत हुई तो संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
किसी जनपद में अगर भूख या बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत हुई तो संबंधित जिलाधिकारी एंव सीएमओ दंडित होंगे-@myogiadityanath
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2017