फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाय यहां बना रहे हैं और पिला रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को'

Wed, 07 Sep 2016 04:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बादशाह ने 125 करोड़ हिंदुस्तानियों को ठगा है। चाय यहां बनाते हैं और पिलाते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को। देश की गरीब महिलाओं और बच्चों के तन पर पूरे कपड़े नहीं है, जबकि बादशाह दुश्मन की मां को शाल बांट रहे हैं।
विज्ञापन

 
वह मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 125 करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल देखिए.. अपने दिल की भट्टी पर चाय बनाने के लिए मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया।

बादशाह चाय तो यहां बनाते हैं लेकिन पिलाते पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को। अपनी मां दरबदर भटक रहीं हैं और नवाज शरीफ की मां के पैर छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और गोश्त के नाम पर देश का बंटवारा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारना है तो उन्हें मारें, गरीबों को क्यों मारा जा रहा

फाइल फोटो
प्रधानमंत्री बंगले के बगल में फाइव स्टार होटलों में मीट परोसा जा रहा है, मारना है तो उन्हें मारें। गरीबों को क्यों मारा जा रहा है। गंगा से हमारी लड़ाई नहीं हो सकती। गंगा हमारी है। इसके जल से हम वजू करते हैं। गंगा को नापाक करने वाला खुद अपने शरीर को नापाक कर रहा है।

राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का देशवासियों को इंतजार करना चाहिए। आजम खां ने इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी तल्ख टिप्पणी की। बोले-टीआरपी बढ़ाने के लिए चैनल कुछ भी दिखा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें